बेलनी पुल से युवक ने अलकनंदा नदी में लगाई छलांग, रेस्क्यू टीमों ने बचाया

बेलनी पुल से युवक ने अलकनंदा नदी में लगाई छलांग, रेस्क्यू टीमों ने बचाया
रूद्रप्रयाग। सुबह 6:15 बजे करीब एक व्यक्ति द्वारा बेलनी पुल से अलकनंदा नदी में छ्लांग लगाई गई है। नदी किनारे उक्त व्यक्ति का एक बैग मिला है जिससे संबंधित की जानकारी जुटाई गई। सूचना मिलने पर डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस को भी सूचना दे दी गई है इसके बाद डीडीआरएफ और पुलिस की टीमों द्वारा खोजबीन शुरू की गई।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह ने बताया कि 24 अक्टूबर को प्रातः 6:30 बजे सूचना प्राप्त हुई कि बेलनी पुल से एक व्यक्ति ने छलांग लगा दी है। जानकारी मिलते ही डीडीआरएफ टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। उक्त व्यक्ति नदी के किनारे आ गया था जिसे स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ, व डीडीआरएफ टीम द्वारा जिला चिकित्सालय ले जाया गया जिसका अभी प्राथमिक उपचार चल रहा है। छलांग लगाने वाले व्यक्ति उदय सिंह पवार पुत्र इंद्र सिंह पवार उम्र करीब 50 वर्ष निवासी ढोंड़ा घेंगढ़खाल पोस्ट छोरा जिला रूद्रप्रयाग का है।



