उत्तराखंड

मदमहेश्वर घाटी में खेल मैदान व रिगांल उद्योग का कार्य होगा जल्द प्रारंभ : शैला रानी रावत, मेले के दूसरे दिन विभिन्न क्षेत्रों के महिला मंगल दलों व स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुआ शुभारंभ

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के हिमालय से ऊखीमठ आगमन पर मनसूना में आयोजित तीन दिवसीय मदमहेश्वर के दूसरे दिन विभिन्न क्षेत्रों के महिला मंगल दलों व स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। वहीं, उनियाणा निवासी 73 वर्षीय कमला देवी ने अपने पौराणिक गीतों से सबको झकझोर कर दिया। कल दोपहर बाद भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के गिरीया गांव आगमन पर मेला समिति व जनमानस द्वारा डोली का भव्य स्वागत किया जायेगा तथा तीसरे भजन संध्या व पुरुस्कार वितरण के साथ तीन दिवसीय मदमहेश्वर मेले का समापन होगा।
मदमहेश्वर घाटी के मुख्य केंद्र मनसूना में आयोजित तीन दिवसीय मदमहेश्वर मेले के दूसरे दिन मेले में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए केदारनाथ विधायक श्रीमती शैलारानी रावत ने कहा कि भगवान मदमहेश्वर को न्याय का देवता माना जाता है तथा भगवान मदमहेश्वर के दरवार में हर भक्त के सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मेले आपसी मिलन का त्यौहार होतें है। केदारनाथ विधायक ने कहा कि मदमहेश्वर घाटी के लिए खेल मैदान व रिगांल उद्योग प्रस्तावित है तथा अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को स्वीकृति मिल चुकी है, उन्होंने कहा कि अगले वर्ष तक बष्टी गाँव को यातायात से जोड़ने की सामूहिक पहल की जायेगी। विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य चण्डी प्रसाद भटट् ने कहा कि केदार की तर्ज पर मदमहेश्वर धाम की यात्रा को संचालित करने की सामूहिक पहल की जायेगी। जिला पंचायत सदस्य कालीमठ विनोद राणा ने कहा कि मदमहेश्वर घाटी में तीर्थाटन पर्यटन की अपार सम्भावनाये तो है परंतु क्षेत्र के विकास में सेन्चुरी वन अधिनियम बाधक बना हुआ है। मेला सचिव दलवीर सिंह नेगी ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया। मदमहेश्वर मेले के दूसरे दिन विभिन्न गांवों के महिला मंगल दलों विभिन्न विद्यालयों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही जबकि 73 वर्षीय कमला देवी ने पौराणिक गीत सुनाकर सबको भावुक किया तथा शैलेन्द्र, कुन्दन बिष्ट अजीत, महेश व गोविन्द ने संगीत पर साथ दियादिया तथा संचालन दलवीर सिंह नेगी ने किया। इस मौके पर मेला संयोजक फगण सिंह पंवार, अध्यक्ष संजय मनवाल, कोषाध्यक्ष नर्मदा देवी, प्रधान महावीर पंवार, राजेश्वरी देवी, भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुमन जमलोकी, कुवरी बर्त्वाल, अनसुया प्रसाद भटट्, विजय लक्ष्मी पंवार, कमलेश पंवार, राय सिंह रावत, अंजू थपलियाल, बाके लाल, नरेन्द्र पंवार, हिमानी बाजपेयी, अंजना पंवार, आस्था बिष्ट सहित विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि, मेला समिति पदाधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!