सन बैंड के समीप 50 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कूटी, युवक गंभीर घायल

सन बैंड के समीप 50 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कूटी, युवक गंभीर घायल
रूद्रप्रयाग। सन बैंड के समीप प्रातः एक स्कूटी अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति गम्भीर घायल हो गया। सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंच तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर घायल को स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया।
बता दें, 06 जून शनिवार को प्रातः 06.55 बजे सूचना मिली कि संन बैड केे समीप 01 स्कूटी संख्या UK13B2069 अनियंत्रित होकर सड़क मार्ग से नीचे लगभग 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 02 व्यक्ति सवार है, जो सनबैंड से रूद्रप्रयाग की ओर आ रहे थे, सूचना प्राप्त होते ही पुलिस, डीडीआरएफ, एवं 108 एंबुलेस घटनास्थल हेतु रवाना किया गया।
घटनास्थल पर पहुंचकर DDRF व पुलिस टीम द्वारा राहत एवं बचाव कार्य किया गया। दुर्घटना में घायल व्यक्ति सचिन कुमार पुत्र राजकुमार, उम्र 19 वर्ष, बिहार, हाल निवासी- डांग सेरा तूना रोड, रूद्रप्रयाग तथा सुलेखा पत्नी श्री राजू कुमार, उम्र 26 वर्ष, निवासी – बिहार, हाल निवासी- डांग सेरा तूना रोड, रूद्रप्रयाग सामान्य है। घायल व्यक्ति का रेस्क्यू कर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय रूद्रप्रयाग भेज दिया गया है।



