उत्तराखंडपर्यावरण

फाटा क्षेत्र में ग्रामीणों व वन कर्मियों ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

रूद्रप्रयाग। विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम पंचायत जामू में ग्रामीणों एवं व्यापारियों द्वारा वृक्षा रोपण कर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। साथ ही फाटा बाजार क्षेत्र से जामू हेलीपैड तक प्लास्टिक की बोतलों एवं अन्य कूड़े-कचरे का संग्रहण एवं निस्तारण कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों एवं यात्रियों को पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

इस दौरान ग्राम संरपच जामू जसपाल राणा, वन बीट अधिकारी फाटा राजेश रावत सहित ग्रामीण व व्यापारी एवं वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!