उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

59 स्वास्थ्य केंद्रों में मनाया योग दिवस , जीवन में योग का है महत्व

59 स्वास्थ्य केंद्रों में मनाया योग दिवस

योगाभ्यास सत्र का हुआ आयोजन

जीवन में योग के महत्व को समझाया

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर 59 आयुष्मान आरोग्य मंदिर में योगाभ्यास सत्र आयोजित किए गए। इस मौके पर स्वस्थ जीवन के लिए योग को नियमित रूप से दिनचर्चा में शामिल करने पर जोर दिया गया।
योग दिवस के मौके पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर कोठगी, लमगौंडी,घिमतोली,पलद्वाड़ी, मयकोटी, पांडवथली,चोपता,बरसूड़ी, नगरासू, नवासू, बजीरा, कंडारा, तुनेटा, घेंघड़खाल, गहड़खाल, हडेतीखाल, सिद्धसौड़, भ्यूंता, बुढना, तिमली, सौंदा, उछोला, रतूडा, बडेथ, जाखाल, सतेराखाल, लदोली, पौड़ीखाल, मचकंडी, उच्चाढुंगी सहित 59 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में योगाभ्यास सत्र आयोजन किए गए। इस मौके पर आयोजितस योग शिविरों में योग प्रशिक्षकों द्वारा योग के फायदों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि योग से न सिर्फ मांसपेशियों का व्यायाम होता है, बल्कि दिमांग को शांत रखने में मददगार है।
उन्होंने बताया कि तनाव मुक्त जीवन, शरीर की थकान, रोग मुक्त शरीर व बजन पर काबू रखने के लिए योग को दिनचर्चा में शामिल करना चाहिए। अगस्त्यमुनि ब्लाक के अंतर्गत आयुष्मान आरोगय मंदिर कोठगी में आयोजित कार्यक्रम के योग प्रशिक्षक सीमा गुसाईं के निर्देशन में योगाभ्यास सत्र के उपरांत द्वितीय सत्र में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 20 किशोर-किशोरियों की बीएमआई स्क्रीनिंग व काउंसलिंग की गई, जिसमें से 03 किशोरियों के एनेमिक पाए जाने पर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। स्क्रीनिंग के दौरान काउंसलिंग करते हुए उन्होंने पोषण सुधार एवं किशोर अवस्था के शारीरिक परिर्वतन पर चर्चा करते हुए कहा कि किशोर अवस्था विकास की एक महत्वपूर्ण अवस्था है, जिसमें न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक एव भावनात्मक बदलाव के प्रति जागरूक होना बेहद जरूरी है। उन्होंने किशोर-किशोरियों से जुड़ी किसी भी समस्याओं की काउंसलिंग हेतु जिला चिकित्सालय रूद्रप्रयाग में स्थापित किशोर स्वास्थ्य मित्रता क्लीनिक में सपंर्क करने की अपील की।
इस मौके पर काउंसलर विपिन सेमवाल, जिला आईईसी समन्वयक हरेंद्र सिंह नेगी, सोशल वर्कर दिगपाल सिंह कंडारी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!