पर्यटक स्थल सारी – देवरियाताल मे आयोजित पांच दिवसीय काफल फेस्टिवल का हुआ समापन

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। पांडवाज ग्रुप व ग्राम पंचायत सारी के ग्रामीणों के सयुंक्त तत्वावधान मे पर्यटक स्थल सारी – देवरियाताल मे आयोजित पांच दिवसीय काफल फेस्टिवल के समापन अवसर पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये ।काफल फेस्टिवल के समापन अवसर पर कलश संस्था के कवियों ने अपने कविताओं के माध्यम से समाज के बदले परिवेश पर गहरे व्यंग्य कसे जबकि फेस्टिवल के समापन अवसर पर पांडवाज ग्रुप के कलाकारो के सांस्कृतिक कार्यक्रमो की धूम रही जिसका दर्शको ने देर सांय तक भरपूर लुप्त उठाया।
काफल फेस्टिवल के समापन अवसर पर विशेषज्ञो ने पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के जरिये ग्रामीणो को अनेक सुझाव दी तथा महिला मंगल दल सारी द्वारा स्टाल लगाकर देश – विदेश के पर्यटको व सैलानियो को स्थानीय व्यंजन से रूबरू करवाया । पांच दिवसीय काफल फेस्टिवल के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने पांडवाज के कार्यक्रमो की भूरि – भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि पांडवाज ग्रुप ने केदार घाटी की लोक संस्कृति को विश्व मे विशिष्ट पहचान दिलाने के लिए सराहनीय पहल की है है । उन्होने कहा कि पर्यटक स्थल देवरियाताल व सारी गांव धीरे – धीरे पर्यटन मानचित्र पर विशिष्ट पहचान बना चुका है इसलिए प्रति वर्ष हजारो पर्यटक व सैलानी यहाँ की खूबसूरती से रूबरू हो रहे है जिससे तीर्थाटन, पर्यटन व्यवसाय मे खासा इजाफा हो रहा है ।
केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा के पांडवाज ग्रुप के तत्वावधान मे आयोजित पांच दिवसीय काफल फेस्टिवल के आयोजन से युवाओ व ग्रामीणो मे नव ऊर्जा संचार हुआ है । काफल फेस्टिवल के समापन अवसर पर प्रो 0 एस पी सती , राहुल कोटियाल, उपेन्द्र भट्ट व कैलाश नौटियाल ने ग्रामीणो को पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन, पालीथीन उन्मूलन व जंगली के जानवरो के आतंक से निजात दिलाने तथा ग्लोबल वार्मिंग सहित परिचर्चा के माध्यम के अनेक जानकारी दी । काफल फेस्टिवल के समापन अवसर पर कलश संस्था के कवि मुरली दीवान, जगदम्बा चमोला, उपासना सेमवाल, बीना बेजवाल, जय विशाल गढदेशी, तेजपाल रावत निर्मोही , ओम प्रकाश सेमवाल, वैदिका सेमवाल ने अपने कविताओ के माध्यम से समाज के बदलते परिवेश पर गहरे व्यंग्य कसे । पांडवाज के प्रभारी सलिल डोभाल ने बताया कि पांच दिवसीय काफल फेस्टिवल मे सारी, तुंगनाथ घाटी , चमोली , श्रीनगर, पौड़ी सहित विभिन्न जिलो के युवाओ काफल फेस्टिवल मे प्रतिभाग किया तथा अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये । इस अवसर पर पांच दिवसीय काफल फेस्टिवल मे विशेष सहयोग करने वालो को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । इस मौके पर निवर्तमान प्रधान मनोरमा देवी , कुणाल डोभाल, ईशान डोभाल, सौरभ त्रिवेदी, प्रियंका, अनन्या, रंजना , पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अरूण भण्डारी ,रमेश नौटियाल, हिमालयन ग्रामीण संस्था अध्यक्ष कैलाश पुष्वाण, कुसुम नेगी , भरत पुष्वाण, जगदीश नेगी, प्रीति पुष्वाण, वन पंचायत सरपंच मुरली सिंह नेगी, महिला मंगल दल अध्यक्ष मंजू देवी, अनीता देवी हर्ष मोहन नेगी, हनुमंत नेगी, आरती नेगी, अदिति ,बलवीर राणा , तामीर फाउण्डेशन के सौरभ सहित पांडवाज के पदाधिकारी, सदस्य, स्वयंसेवक, विभिन्न क्षेत्रो के जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे।



