श्री केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर श्रमिकों ने हेलीपैड तक हटाई बर्फ, अब होगा घोड़े खच्चरों का आवागमन शुरू,, जानें……

श्री केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर श्रमिकों ने हेलीपैड तक हटाई बर्फ, अब होगा घोड़े खच्चरों का आवागमन शुरू,, जानें……
श्री केदारनाथ धाम की यात्रा को सुगम एवं सुव्यस्थित ढंग से संचालित करने के लिए हैलीपैड़ केदारनाथ तक श्रमिकों द्वारा हटाई गई है बर्फ
रूद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम की यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित कराने को लेकर जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने यात्रा व्यवस्थाओं से जुड़े अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
श्री केदारनाथ धाम पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य डीडीएमए द्वारा तत्परता से किया जा रहा है, केदारनाथ धाम हैलीपैड़ तक बर्फ हटाने का कार्य पूर्ण किया गया है।
अधिशासी अभियंता डीडीएमए विनय झिंक्वाण ने अवगत कराया है कि केदारनाथ यात्रा पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य 4 मार्च से ही शुरू कर दिया गया था। जिसमें बर्फ हटाने के लिए लगभग 95 श्रमिक तैनात किए गए । उन्होंने कहा कि रामबाड़ा से छोटी लिनचोली, बड़ी लिनचोली, भैंरो ग्लेशियर, कुबेर ग्लेशियर आदि स्थानों से 50 से 80 फीट तक की लंबाई एवं 10 से 12 फीट की ऊंचाई तक श्रमिकों द्वारा कठिन परिस्थितियों में बर्फ हटाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
उन्होंने अवगत कराया है कि बर्फ को हटाने का कार्य हैलीपैड़ के समीप तक किया गया है तथा दो-तीन के भीतर श्री केदारनाथ धाम तक बर्फ हटाने का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा एवं केदारनाथ धाम में घोड़े-खच्चरों सहित आवागमन सुचारू हो जाएगा।



