उत्तराखंडक्राइमफटाफट ख़बरें

अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन कर रहे व्यक्ति को एसओजी टीम ने किया गिरफ्तार

अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन कर रहे व्यक्ति को  एसओजी टीम ने किया गिरफ्तार

रूद्रप्रयाग। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा सभी थाना प्रभारियों व एसओजी को अवैध शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं। प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा प्रभावी चेकिंग की जा रही है। पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी/नोडल अधिकारी एसओजी श्रीमती हर्षवर्द्धनी सुमन के प्रभावी पर्यवेक्षण में गुरुवार को एसओजी रुद्रप्रयाग टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान जसवीर सिंह कपरवान पुत्र रमेश सिंह निवासी ग्राम पुनाड़ थाना कोतवाली रुद्रप्रयाग, जनपद- रुद्रप्रयाग को वाहन संख्या यूके -13 ए – 3007 स्कूटी से 01 पेटी (24 हाफ), 74 पव्वे (क्वार्टर) अवैध अंग्रेजी शराब मार्का मैकडॉवल्स व्हिस्की का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया है। इसके विरुद्ध कोतवाली रुद्रप्रयाग पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है व अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन स्कूटी को सीज किया गया है। पुलिस टीम में निरीक्षक मनोज नेगी (एसओजी), आरक्षी कृष्णानन्द (एसओजी), आरक्षी अर्जुन (एसओजी), आरक्षी विनय पंवार (एसओजी) मौजूद रहे।

अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का अभियान निरन्तर जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!