उत्तराखंडखास खबरें

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मार पिटाई के वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान, 5 घोड़ा-खच्चर संचालकों के विरुद्ध शान्ति भंग के तहत कार्यवाही

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम यात्रा में कतिपय घोड़ा-खच्चर संचालक पैदल मार्ग पर आपस में मारपीट कर शान्ति भंग करने सहित भय का माहौल पैदा कर रहे हैं। इस प्रकार के वायरल हो रहे वीडियो का रूद्रप्रयाग पुलिस द्वारा संज्ञान लेकर कार्यवाही की गई है।

23 मई को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें देखा जा सकता है 4-5 लोग लाठी डंडों के साथ आपस में मारपीट करने पर उतारू हो रखे हैं, जिससे यात्रा मार्ग की शान्ति भंग होने सहित पैदल आवागमन कर रहे श्रद्धालुओं में भय का माहौल बन रहा था।
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर ने इस वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहे व्यक्तियों की तस्दीक करने तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही किये जाने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोनप्रयाग सहित पैदल यात्रा मार्ग के सभी चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया। निर्गत निर्देशों के क्रम में चौकी प्रभारी गौरीकुण्ड द्वारा अथक प्रयासों से पूछताछ इत्यादि करके गौरीकुण्ड घोड़ा पड़ाव क्षेत्रान्तर्गत से 5 संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ की गयी। जिनके द्वारा पूछताछ में स्वीकार किया गया कि इनका आपसी लेन-देन व घोड़ों के आपस में टकराने से इनके मध्य आपस में विवाद हो गया था और ये मारपीट पर उतारू हो गये थे। तद्दिवस को इनके द्वारा किये गये इस प्रकार के कृत्य से प्रचलित पैदल यात्रा व्यवस्था के दौरान आवगमन कर रहे यात्रियों में भय व्याप्त हुआ तथा इनके द्वारा शान्ति भंग की गयी। चौकी गौरीकुण्ड पुलिस द्वारा इन सभी के विरुद्ध धारा 170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (शान्ति भंग) के तहत कार्यवाही कर सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। साथ ही इन सभी के अश्व संचालन करने सम्बन्धी लाईसेन्स निरस्तीकरण की कार्यवाही की रिपोर्ट सम्बन्धित विभाग को प्रेषित की गयी है। साथ ही जिन व्यक्तियों द्वारा इन्हें अपने साथ काम पर रखा गया था उनको भी सख्त हिदायत दी गयी है कि वे भी निकट भविष्य में अपने साथ इस प्रकार के विवादित व्यक्तियों को बिल्कुल भी न रखें और इनका अनिवार्य रूप से स्थानीय पुलिस से सत्यापन अवश्य करायें।

आपस में मारपीट करने वाले व्यक्तियों का विवरण

पार्टी-1 दिनेश शाहू पुत्र राधेश्याम शाहू निवासी-मौ0 पटरी इन्द्रेश हास्पीटल के पीछे थाना पटेल नगर जिला देहरादून हाल हॉकर जसपाल सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी रांवलेख थाना ऊखीमठ जिला रूद्रप्रयाग।
पार्टी-2 (1)-अर्पित चन्द्रा पुत्र विनोद चन्द्रा निवासी ग्राम भनेडा थाना कीरतपुर जिला बिजनौर उ0प्र0 हाल हॉकर शैलेन्द्र सिंह पुत्र हीरा सिंह निवासी रामपुर थाना-सोनप्रयाग जिला रूद्रप्रयाग।
(2)-विशाल सिंह पुत्र रामकरण सिंह निवासी-उपरोक्त।
(3)-मौ0 उवेश पुत्र मौ0 लियाकत निवासी उपरोक्त।
(4)-मौ0 फरदीन पुत्र मौ0 इलियास निवासी उपरोक्त।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!