उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

भालू के हमले में महिलाएं घायल

भालू के हमले में दो महिलाएं घायल

भालू के हमले में दो महिलाएं घायल — जिला प्रशासन की तत्परता से घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

वन विभाग व स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम ने तुरंत किया राहत एवं बचाव कार्य

09 नवम्बर रविवार को प्रातः लगभग 09:52 बजे जनपद रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बनियाड़ी के जंगल में घास लेने गई दो महिलाओं पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को प्राप्त होते ही स्थानीय प्रशासन एवं वन विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुँची।

स्थानीय ग्रामीणों व वन विभाग की सहायता से दोनों घायल महिलाओं को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अगस्त्यमुनि पहुँचाया गया, जहाँ उनका उपचार किया जा रहा है। वर्तमान में दोनों घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

घटना में घायल व्यक्तियों की पहचान

1. श्रीमती मीना देवी, पत्नी आनन्द सिंह, उम्र 52 वर्ष, निवासी ग्राम बनियाड़ी (गंभीर घायल)

2. श्रीमती लक्ष्मी देवी, पत्नी राजेन्द्र सिंह, उम्र 53 वर्ष, निवासी ग्राम बनियाड़ी (सामान्य घायल)

घटना की जानकारी प्राप्त होते ही जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। वन विभाग को घटना स्थल पर सतर्क रहने और प्रभावित क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिये गए हैं ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा दोनों घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। वहीं प्रभागीय वनाधिकारी रुद्रप्रयाग द्वारा संबंधित क्षेत्र में वन्यजीवों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने हेतु टीमों को सतर्क किया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे जंगल क्षेत्रों में घास या लकड़ी लेने जाते समय समूह में जाएँ तथा वन विभाग द्वारा जारी सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!