उत्तराखंडगांवराजनीतिरुद्रप्रयाग

प्रदेश सरकार के तीन साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत विभिन्न समूहो से जुड़ी महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य करने पर किया गया सम्मानित 

लक्ष्मण सिंह नेगी।

ऊखीमठ। प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर सेवा, सुशासन और विकास के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वावधान मे विकासखंड सभागार मे संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल के माध्यम से उपस्थित ग्रामीणों को प्रदेश सरकार की तीन वर्षो के ऐतिहासिक विकास कार्यो से अवगत कराया। संवाद कार्यक्रम मे विभिन्न गांवो की स्वयं सहायता से जुड़ी महिलाओ व भाजपा कार्यकर्ताओ ने बढ़ -चढ़कर प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम मे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विभिन्न समूहो से जुड़ी 8 दर्जन से अधिक महिलाओ को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। ब्लॉक सभागार मे भाजपा मण्डल अध्यक्ष दलवीर नेगी की अध्यक्षता मे आयोजित संवाद कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल के माध्यम से मौजूद ग्रामीणो को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे देश निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर है तथा तीन वर्षो के कार्यकाल मे प्रदेश सरकार ने नकल विरोधी कानून सहित अनेक महत्वपूर्ण फैसले प्रदेश हित मे लिए है। संवाद कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता के रूप मे पूर्व प्रमुख लक्ष्मी प्रसाद भट्ट ने केदार घाटी व ऊखीमठ क्षेत्र की धार्मिक, आध्यात्मिक, पौराणिक व सांस्कृतिक महत्ता पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि केदार घाटी के अन्तर्गत ऊखीमठ क्षेत्र युगो से आस्था का केंद्र बिन्दु रहा है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे देश व प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। खण्ड विकास अधिकारी अनुष्का ने सभी आगन्तुको का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकारो के द्वारा गांवो के सर्वांगीण विकास के लिए दर्जनो जनकल्याणकारी योजनाये संचालित की जा रही है तथा सरकारो की मंशा है कि विकास की किरण सीमान्त क्षेत्र के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंच सके। उन्होने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकारो की संचालित कल्याणकारी योजनाओ को अन्तिम छोर तक पहुंचाने के लिए हर अधिकारी, कर्मचारी को आगे आना होगा तभी सीमान्त गांवो को चहुंमुखी विकास सम्भव है। संवाद कार्यक्रम को सन्दीप पुष्वाण, नन्दन सिंह रावत सहित कई वक्ताओ ने सम्बोधित किया तथा संचालन पूर्व प्रधान जगदीश लाल ने किया। संवाद कार्यक्रम मे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन मे उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा राणा ,मंजू देवी ,शशि देवी सुषमा देवी ,ऊषा देवी ,रोशनी देवी ,सरोज देवी , अमिता देवी ,ममता देवी सहित 8 दर्जन से अधिक महिलाओ को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व कनिष्ठ प्रमुख नर्मदा देवी , मीना पुण्डीर, रमेश नौटियाल, बबीता भट्ट, संजय मनवाल, निवर्तमान प्रधान योगेन्द्र नेगी ,हर्षवर्धन सेमवाल, मदन भट्ट, बलवीर राणा ,हेमलता नौटियाल, भगवती प्रसाद सेमवाल, सहायक खण्ड विकास अधिकारी जे एल आर्य ,राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ब्लॉक मैनेजर रणजीत सिंह रावत, हेमोत्थान सोसायटी ब्लॉक मैनेजर मनोज कोठारी ,सतीश सत्कारी ,शंकर पंवार ,सुनीता देवी, सुमनलता देवी ,विजया देवी, शान्ता देवी सहित विभिन्न समूह से जुड़ी महिलाये व भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!