उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरेंफॉरेस्टरुद्रप्रयाग

गुलदार के हमले में महिला घायल

गुलदार के हमले में महिला घायल

रुद्रप्रयाग। विकासखंड ऊखीमठ के डमार गांव की एक महिला पर घात लगाए गुलदार ने हमला कर लहू लुहान कर दिया। आस पास के लोगों के शोर मचाने के बाद गुलदार महिला को छोड़ा, भाग गया। परिजनों ने महिला को स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में भर्ती किया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार डमार गांव की दर्शनी देवी पत्नी स्व. बागानी लाल (50) जंगल में करीब दोपहर दो बजे घास लेने गई थी, जहां पर पहले से घात लगाए गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। वहीं साथ में मौजूद महिलाओं के शोर मचाने पर गुलदार महिला को छोड़ भाग गया किंतु तब तक महिला के गले एवं हाथों में गुलदार ने कई घाव कर दिए। परिजनों ने महिला को स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में भर्ती किया, जहां उनका उपचार चल रहा है। ग्रामीण राजेश नेगी ने बताया कि क्षेत्र में गुलदार का आतंक विगत दिनों से बना हुआ है। पूर्व में गुलदार द्वारा ग्रामीणों के कई खच्चर मार दिए गए। वन विभाग को शिकायत करने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। ग्रामीणों में इस घटना से आक्रोश बना हुआ है। ग्रामीणों ने समय रहते गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!