उत्तराखंडखास खबरेंगांवशिक्षा

नौनिहालों को गर्म कपड़े व पठन पाठन सामग्री की गई वितरित

शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाध्यापक वंशीधर गौड़ शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत 

विद्यालय में अपने संसाधनों से बनाया मीटिंग हॉल 

गुप्तकाशी। विकासखंड ऊखीमठ के कालीमठ क्षेत्र में स्थित प्राथमिक विद्यालय कालीमठ में समाजसेवी एवं शिक्षक के सहयोग से 51 नौनिहालों को गर्म कपड़े एवं पठन – पाठन सामग्री वितरित की गई।
दूरस्थ क्षेत्र प्राथमिक विद्यालय कालीमठ में शिक्षक वंशीधर गौड़ एवं समाजसेवी प्रदीप पुरोहित के सहयोग से स्कूली छात्र – छात्राओं को स्वेटर, टोपी, मौजे सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं एवं पठन- पाठन की सामग्री वितरित की गई। साथ ही विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात वंशीधर गौड़ द्वारा अपने निजी संसाधनों से निर्मित करीब पांच लाख की लागत से बनाए गए मीटिंग हॉल का अभिवावकों द्वारा विधिवत लोकार्पण कर विद्यालय को समर्पित किया गया।जिसकी ग्रामीणों एवं अभिवावकों ने भूरी – भरी प्रशंसा की।

अविभावक संघ अध्यक्ष दिनेश सिंह धर्मवाण ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय कालीमठ के प्रधानाध्यापक वंशीधर गौड़ सभी शिक्षकों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं, शिक्षक द्वारा हमेशा स्कूल में बच्चों की सहायता की जाती है, उन्होंने कहा कि शिक्षक वंशीधर गौड़ द्वार स्वयं के संसाधनों से करीब पांच लाख की लागत से निर्मित मीटिंग हॉल का निर्माण करवाया गया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में बेहतरीन शैक्षणिक वातावरण बनाया गया है,प्रत्येक वर्ष छात्र छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं में भी उत्तीर्ण होते हैं।
समाजसेवी प्रदीप पुरोहित ने कहा कि प्रधानाध्यापक वंशीधर गौड़ शिक्षक वर्ग में एक मिसाल पेश कर रहे हैं, उनके द्वारा विद्यालय परिवार के लिए गया सहयोग सराहनीय है।
निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य कालीमठ वार्ड विनोद राणा ने कहा कि गुरु जी वंशीधर गौड़ द्वारा अपना जीवन शिक्षा के लिए समर्पित किया गया है। इनके द्वारा अपने संसाधनों से विद्यालय में कार्य किए गए हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षक गौड़ जी शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित भी किए जा चुके हैं।
इस अवसर पर संदीप भट्ट, विपिन सिंह राणा, दीपक सिंह गिरीश सिंह सहित विद्यालयी नौनिहाल व अभिवावक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!