उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

सोनप्रयाग त्रियुगीनारायण मोटर मार्ग पर डामरीकरण की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

सोनप्रयाग त्रियुगीनारायण मोटर मार्ग पर डामरीकरण की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

ब्यूरो। सोनप्रयाग त्रियुगीनारायण मोटर पर हो रहे डामरीकरण की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय ग्रामीणों एवं पर्यटकों ने सवाल उठाएं हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले का संज्ञान लेने की मांग की है।
सोनप्रयाग त्रियुगीनारायण मोटर मार्ग पर गत दिनों से सुधारीकरण तथा कतिपय स्थानों पर डामरीकरण कार्य किया जा रहा है। जिसमें गुरुवार को सोनप्रयाग से किमी आठ के लगभग डामरीकरण की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय ग्रामीणों तथा पर्यटकों ने सवाल खड़े किए। ग्रामीणों ने कहा कि ठेकेदार द्वारा मिट्टी धूल के ऊपर ही डामर बिछाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मशीन एक ओर से डामर बिछा रही है वहीं दूसरी ओर डामर उखड़ने लगा है। वहीं डामरीकरण का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें ग्रामीण द्वारा डामर को निकालते हुए दिखाया गया है।
ग्रामीण नंद किशोर गैरोला ने कहा कि त्रियुगीनारायण मोटर मार्ग पर पूर्व में भी सुधारीकरण के नाम पर खानापूर्ति की गई, ठेकेदार द्वारा कुछ स्थानों पर अधूरी कटिंग छोड़ दी गई है। साथ ही पूर्व में बिछाया गया डामर उखड़ने लगा है, जिस पर ठेकेदार द्वारा पुनः डामरीकरण किया गया जिसकी गुणवत्ता बिल्कुल खराब है। उन्होंने जिला प्रशासन से शीघ्र इस पर संज्ञान लेने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!