उत्तराखंडखास खबरेंरुद्रप्रयाग

भू धंसाव का दर्द झेल रहे गुप्तकाशी ओर सेमी भैसारी के ग्रामीण

भू धंसाव का दर्द झेल रहे गुप्तकाशी ओर सेमी भैसारी के ग्रामीण
रिपोर्ट/केदारघाटी
रुद्रप्रयाग/गुप्तकाशी। गुप्तकाशी व सेमी, भैसारी के ग्रामीण 2013 की आपदा के दस साल बीत जाने के बाद भी भू धंसाव का दर्द झेल रहे हैं। कई बार शासन प्रशासन को मन्दाकिनी नदी के कारण हो रहे कटाव की रोकथाम हेतु पत्र दिया गया परन्तु हमेशा अनदेखी के कारण ग्रामीणों को मायूस ही होना पड़ा है।
बता दें कि आज जोशीमठ की जो स्थिति है, वो आने वाले समय मे गुप्तकाशी की न देखने को मिले, गुप्तकाशी में प्रशासन के द्वारा ड्रेनेज सीवरेज की कोई व्यवस्था नही की गई है, गुप्तकाशी नगर में बरसात के दिनों में अत्यधिक पानी हो जाने पर दुकान स्वामी भयभीत हो जाने लगते हैं। गुप्तकाशी के नीचे स्थित सेमी भैसारी गांव 2013 आपदा के दौरान प्रभावित हुए थे, इन गावों में मन्दाकिनी नदी के अत्यधिक कटाव से ग्रामीणों के मकान क्षतिग्रस्त हो हुए, शासन प्रशासन के द्वारा उस दौरान गांव को विस्थापित करने के साथ ही सुरक्षा हेतु पुख्ता इंतजाम करने की बात कही गई, परन्तु सुरक्षा के दृष्टिगत कोई कार्य नही किया गया। जिस कारण वर्तमान समय में भी गुप्तकाशी एवं सेमी भैसारी भू धंसाव का शिकार हो रहा है। सेमी के ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में कुछ परिवारों का विस्थापन किया गया था परन्तु कुछ का करना शेष रह गया था लेकिन आज तक सरकार और प्रशासन के द्वारा शेष 25 परिवारों की कोई सुध नही ली गई।
ग्रामीणों के द्वारा कहा गया कि जल्द ही विशेषज्ञों के द्वारा यहां की जांच एवं सुरक्षा के इंतजाम नही किए गए तो, गुप्तकाशी बाजार तक इसका प्रभाव हो सकता है।
प्रधान गुप्तकाशी प्रेम सिंह नेगी ने कहा कि शीघ्र ही इस भू धंसाव के रोकथाम के उपाय नही किए गए तो आने वाले समय मे यह गुप्तकाशी बाजार के लिए परेशानी का सबब बनेगा।
साथ ही व्यपार संघ अध्यक्ष मदन रावत ने बताया कि 2013 से वर्तमान समय तक भू धंसाव हो रहा है परन्तु हमेशा से ही गुप्तकाशी ,सेमी भैसारी की सरकार ओर प्रशासन द्वारा क्षेत्र की अनदेखी की गई है, शीघ्र ही यहां सुरक्षा इंतजाम न किए गए तो परिणाम भयावय होंगे।
वहीं पूर्व ब्लॉक प्रमुख उखीमठ ममता नौटियाल ने बताया कि गुप्तकाशी सेमी भैसारी में हो रहे भू धंसाव की रोकथाम के लिए जल्द की कार्य प्रारम्भ करना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार के द्वारा सेमी भैसारी के ट्रीटमेंट सहित सड़क सुधारीकरण के लिए 99 करोड़ 48 लाख की स्वीकृति मिल चुकी है।जिस पर जल्द कार्य प्रारम्भ होगा।
वहीं इस भू धंसाव के कारण कुंड से गुप्तकाशी राजमार्ग की स्थिति खस्ताहाल बनी हुई है, परन्तु जनपद के उच्च अधिकारी एवं मंत्रीगण इस मार्ग से आवाजाही कर रहे हैं परन्तु कोई इसकी जर्जर स्थिति की कोई सुध नही ले पा रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!