पुलिस अधीक्षक ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के साथ किया गौरीकुंड घोड़ा पड़ाव में व्यवस्थाओं का निरीक्षण, थाना गुप्तकाशी में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

पुलिस अधीक्षक ने किया थाना गुप्तकाशी का औचक निरीक्षण
यात्रा सीजन में चलने वाले घोड़ा-खच्चरों के संचालन, उनके संचालन रूट, आने वाली व्यवहारिक दिक्कतों के दृष्टिगत गौरीकुण्ड घोड़ा पड़ाव तक एवं आस-पास के क्षेत्र का निरीक्षण।
रुद्रप्रयाग। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डाॅ0 विशाखा अशोक भदाणे ने मंगलवार को थाना गुप्तकाशी का औचक निरीक्षण किया। थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों रजिस्टर इत्यादि का निरीक्षण किया गया, अभिलेख अद्यावधिक पाये गये, अभिलेखों का रख रखाव सही पाये जाने पर कान्स0 क्लर्क प्रकाश को नगद पारितोषिक प्रदान किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
थाने में भोजनालय एवं बैरकों का निरीक्षण किया गया।आगामी यात्राकाल से पूर्व थाना परिसर की मरम्मत का प्रस्ताव भेजे जाने हेतु थाना प्रभारी गुप्तकाशी को निर्देशित किया गया। थाना गुप्तकाशी से सम्बन्धित अपराध रजिस्टरों का निरीक्षण करने पर थाने से सम्बन्धित वांछित अपराधियों की धर पकड़ टीमें रवाना किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। सभी कार्मिकों को ईमानदारी मेहनत एवं लगन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किये जाने के निर्देश दिए गए।
वहीं इससे पूर्व पुलिस अधीक्षक द्वारा गौरीकुण्ड पहुंचकर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी रुद्रप्रयाग डाॅ0 आशीष रावत के साथ आगामी यात्रा सीजन में चलने वाले घोड़ा-खच्चरों के संचालन, उनके संचालन रूट, आने वाली व्यवहारिक दिक्कतों के दृष्टिगत गौरीकुण्ड घोड़ा पड़ाव तक एवं आस-पास के क्षेत्र का निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना गुप्तकाशी अजय कुमार जाटव, चौकी प्रभारी फाटा विजय शैलानी, उपनिरीक्षक अभिसूचना शैलेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक राखी बिष्ट, उपनिरीक्षक सुषमा रावत, प्रभारी आशुलिपिक नरेन्द्र सिंह सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
वहीं गौरीकुंड निरीक्षण के अवसर पर पशुपालन विभाग रुद्रप्रयाग के अधिकारियों सहित प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोनप्रयाग सुरेश चन्द्र बलूनी, चौकी प्रभारी गौरीकुण्ड मंजुल रावत उपस्थित रहे।



