गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर लालढांग के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चार लोगों की मौत दो घायल

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर लालढांग के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चार लोगों की मौत दो घायल
उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर लालढांग के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चार लोगों की मौत और दो लोग घायल हुए है। वाहन में चालक समेत छह लोग सवार थे।
शुक्रवार शाम को उत्तरकाशी से भटवाड़ी के द्वारी गांव की ओर जा रहा एक ओमनी वाहन गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर आर्य अश्रम निकट लाल ढांग के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर भागीरथी नदी में जा गिरा। वाहन में चालक समेत छह लोग सवार थे।
जिसमें इन्द्रा देवी पत्नी उत्तम सिंह उम्र 51 वर्ष निवासी ग्राम द्वारी, आशा देवी पत्नी मंगलदास उम्र 41 वर्ष निवासी द्वारी और कर्णलाल उम्र 51 वर्ष निवासी सालंग भटवाड़ी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दुर्गा देवी पत्नी धर्म सिंह उम्र 58 वर्ष निवासी द्वारी की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
दुर्घटना में वाहन चालत आदित्य रावत पुत्र रामचंद्र निवासी द्वारी व लुदर सिंह पुत्र योगेश निवासी द्वारी गंभीर रूप से घायल हुए है। इनका जिला अस्पताल उत्तरकाशी में उपचार चल रहा है । चिकित्सकों के अनुसार घायलों की हालत खतरे से बाहर है।



