उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंराजनीतिराष्ट्रीय

बद्री केदार के दर्शनों को पहुंचे प्रदेश के शहरी विकास मंत्री, प्रदेश की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना

रूद्रप्रयाग। प्रदेश के शहरी विकास एवं वित्तमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आज सोमवार को भगवान श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ जी के दर्शन किये तथा प्रदेश के खुशहाली की कामना की।
बद्री केदार मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डाॅ. हरीश गौड ने बताया कि आज सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल केदारनाथ धाम पहुंचे उनके साथ उनके पुत्र व पुत्र वधू भी दर्शन को पहुंचे।
शहरी विकास मंत्री ने केदारनाथ मंदिर में दर्शन किये जहां मंदिर समिति कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने उनका स्वागत किया तथा श्री केदारनाथ भगवान का प्रसाद भेंट किया। इस अवसर पर पुजारी शिवलिंग धर्माचार्य ओंकार शुक्ला आदि मौजूद रहे। दोपहर को शहरी विकास मंत्री हैलीकाप्टर से बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए।
श्री बदरीनाथ मंदिर में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) उपाध्यक्ष किशोर पंवार तथा मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने उनका स्वागत किया तथा मंदिर में दर्शन के पश्चात प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी ने वित्त मंत्री को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया।
वित्तमंत्री ने श्री केदारनाथ धाम तथा श्री बदरीनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यो को भी करीब से देखा।
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा के विषय में बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार तथा श्री केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सचिव/बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह से यात्रा व्यवस्थाओं के विषय में बातचीत की तथा बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के देवभूमि आगमन को प्रदेश की आर्थिकी के लिए भी सकारात्मक बताया। उन्होंने चारधाम यात्रा में योगदान कर सरकारी विभागों, संस्थाओं तथा श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की सराहना की। इस दौरान उन्होंने बताया कि दिसंबर माह में प्रदेश में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का भी आयोजन हो रहा है। इससे पहले प्रदेश सरकार के प्रयासों से उत्तराखंड जी-20 सम्मेलन की मेजबानी कर चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!