उत्तराखंडदेशधार्मिकफटाफट ख़बरेंराष्ट्रीय

बद्री केदार की यात्रा पर पहुंचे केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री, देश की खुशहाली की कामना

बद्री केदार की यात्रा पर पहुंचे केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री, देश की खुशहाली की कामना

रूद्रप्रयाग। केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल ने गुरुवार को सपरिवार भगवान बद्री-केदार के दर्शन किए उनके साथ मुंबई सांसद मनोज कोटक तथा अन्य विशिष्टजनों ने भी धामों के दर्शन किए।
पंचायती राज्य मंत्री कपिल पाटिल आज सुबह 8 बजे देहरादून से केदारनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर दर्शन के पश्चात् मंत्री तथा सांसद तीर्थयात्रियों से मिले  और भोले बाबा का जय घोष भी किया। मंदिर समिति कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने उनका स्वागत कर भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया। इस अवसर पर धर्माचार्य ओंकार शुक्ला मंदिर समिति कर्मचारी व तीर्थपुरोहित आदि मौजूद रहे।

बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी ने बताया कि इसके बाद साढ़े दस बजे पूर्वाह्न राज्यमंत्री कपिल पाटिल श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे जहां हैलीपेड पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उनकी अगवानी की तथा मंदिर पहुंचने पर स्वागत किया। श्री बदरीनाथ मंदिर में दर्शन के पश्चात् उनको भगवान बदरी-विशाल का प्रसाद एवं अंगवस्त्र भेंट किया। पंचायती राज राज्य मंत्री को श्री बदरीश पंचायत के बारे में बताया गया तो उन्होंने कहा कि सनातन देवसंस्कृति में पंचायत की व्यवस्था युगों-युगों से विद्यमान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!