उत्तराखंडक्राइमफटाफट ख़बरें

भूसे से भरे कट्टों में मिली अवैध 32 बोतल अंग्रेजी शराब

भूसे से भरे कट्टों में मिली अवैध 32 बोतल अंग्रेजी शराब

रूद्रप्रयाग। जनपद में अवैध शराब तस्करी की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी गुप्तकाशी के प्रभावी पर्यवेक्षण में थाना गुप्तकाशी पुलिस के स्तर से निरन्तर चेकिंग अभियान की कार्यवाही की जा रही है। चेकिंग के दौरान थाना गुप्तकाशी पुलिस द्वारा वाहन संख्या यूके 13 टीए 0923 जिसमें 03 व्यक्ति बैठे थे, वाहन की चैकिंग करने पर वाहन के अन्दर से 03 प्लास्टिक के कट्टे जिनमें भूसा भरा हुआ था कट्टों के मुंह खोलने पर व भूसे को हटाकर अन्दर हर कट्टे में 16-16 बोतलें अवैध शराब बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया जिसके सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 52/2023 धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम अभियोग पंजीकृत किया गया।

नाम पता अभियुक्तगण

1- विपिन पुत्र श्री बलवीर सिंह निवासी विजयनगर मेहरगढ़ थाना अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग।
2- शशांक पुत्र श्री दिनेश निवासी नाकोट थाना अगस्त्यमुनि जनपद रुद्रप्रयाग।
3- नवदीप उर्फ लक्की पुत्र श्री गुलाब सिंह निवासी जवाहरनगर थाना अगस्त्यमुनि जनपद रुद्रप्रयाग।


पुलिस टीम का विवरण –

1- उपनिरीक्षक सुरेश कुमार सिंह – थाना गुप्तकाशी
2- आरक्षी विनय पंवार – थाना गुप्तकाशी
3- FM प्रवीण सिंह – थाना गुप्तकाशी

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से प्रचलित वर्ष 2023 के प्रारम्भ से अब तक आबकारी अधिनियम के तहत कुल 100 अभियोग पंजीकृत कर 128 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इस अवधि में ₹ 28,32,500 मूल्य की 4702 बोतल, 72 केन बीयर व 5 लीटर कच्ची शराब की बरामदगी की गयी है।

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध निरन्तर कार्यवाही जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!