उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरेंराजनीतिराष्ट्रीय

यूकेडी प्रत्याशी डा0 आशुतोष भण्डारी ने कर्माजीत मन्दिर में पूजा – अर्चना कर चुनाव प्रचार का किया शुभारंभ 

यूकेडी प्रत्याशी डा0 आशुतोष भण्डारी ने कर्माजीत मन्दिर में पूजा – अर्चना कर चुनाव प्रचार का किया शुभारंभ

गणेश नगर व तल्ला नागपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर जनता का मांग आशीर्वाद

ऊखीमठ। केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल प्रत्याशी डा0 आशुतोष भण्डारी ने कर्माजीत मन्दिर में पूजा – अर्चना कर अपने चुनाव प्रचार का श्रीगणेश करने के साथ ही गणेश नगर व तल्ला नागपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर जनता का आशीर्वाद मांगा। उन्होंने राज्य आन्दोलनकारी व राज्य गठन के बाद प्रथम विधानसभा चुनाव में यू के डी की तरफ से चुनाव लड़ चुके स्व0 अवतार सिंह राणा की जन्मस्थली रूमसी गाँव पहुंच कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये। उनके आगमन पर उक्रांद कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओ से भव्य स्वागत किया तथा युवाओं द्वारा उनके प्रचार अभियान को व्यापार रुप दिया जा रहा है। यू के डी प्रत्याशी डा0 आशुतोष भण्डारी ने गणेश नगर क्षेत्र के पिल्लू, जैहगी, गणेश नगर, धार कमाल, जगोठ, मालखी, मणिगुह, भटवाडी, रूमसी, भौकाल, डोभा तथा तल्ला नागपुर क्षेत्र के चौण्ड, उर्खोली, तडाग, बछनी, फलासी चोपता, खडपतियाखाल, घिमतोली, स्वारी – ग्वास, दुर्गाधार, मयकोटी, सतेराखाल सहित विभिन्न क्षेत्रों का व्यापक भ्रमण कर जनता का आशीर्वाद मांगा। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में आम जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि क्षेत्रीय दल उत्तराखण्ड क्रान्ति दल ने हमेशा उत्तराखण्ड अस्मिता की लड़ाई लडी है मगर भाजपा कांग्रेस ने बारी – बारी उत्तराखण्ड को छला है इसलिए राज्य गठन के 24 वर्षों बाद भी लघु उद्योग, पर्यटन, रोजगार नीति नहीं बन पाई है तथा युवा रोजगार के लिए दर – दर भटकने के लिए विवश बना हुआ है, कमरतोड़ महंगाई के कारण गरीबों के सन्मुख रोजी – रोटी का संकट बना हुआ है। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है तथा अंकिता हत्या काण्ड जैसे जघन्य अपराध करने वालों को प्रदेश सरकार का निरन्तर संरक्षण मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज हमारी पहचान धूमिल होती जा रही है। कभी देवभूमि उत्तराखंड की सौम्यता, सभ्यता, संस्कृति पुरी दुनिया को आकर्षित करती थी, परन्तु सरकार की उदासीनता और गलत नियोजन के कारण उत्तराखण्ड की संस्कृति और पहचान हाशिये पर चली गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय दल हमेशा उत्तराखण्ड में मूल निवास को 1950 से लागू करने तथा राज्य में भू – कानून लाने की मांग करता आ रहा है तथा उत्तराखण्ड क्रान्ति दल यू सी सी बिल का घोर विरोध करता है। इस मौके केन्द्रीय सयुंक्त सचिव प्रकाश भटट्, केन्द्रीय संगठन मंत्री विष्णु कान्त शुक्ला, जिलाध्यक्ष बलवीर चौधरी,चमोली जिलाध्यक्ष आशीष नेगी, दीपक ढौडियाल, पान सिंह रावत केन्द्रीय संगठन मंत्री आशुतोष नेगी, वाचस्पति भटट्, नन्दन सिंह गुसाई, विवेक नेगी, गौतम भटट्, पंकज भण्डारी, हरेन्द्र नेगी, रमेश सिंह नेगी, राकेश, केन्द्रीय सचिव विमला बहुगुणा यमकेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष सन्तोष भटट्, आकाश नौटियाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!