उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरेंराजनीतिराष्ट्रीय

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने ग्रामीण क्षेत्रों व बाजारों में किया जनसंपर्क, कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में की मतदान की अपील

लक्ष्मण सिंह नेगी।

केदारनाथ विस उपचुनाव में कांग्रेस मारेगी हैट्रिक : महारा

जगह जगह हुआ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा का भव्य स्वागत

ऊखीमठ । केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत के समर्थन में विस केदारनाथ के ग्रामीण क्षेत्रों में जन सभाएं व बाजारों में जन संपर्क कर कांग्रेस जनों के साथ व्यापक प्रचार प्रसार किया।

कार्यक्रम को लेकर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सूरज नेगी ने बताया कि, केदारनाथ उपचुनाव को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जनपद के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ विस उपचुनाव को धार देने को तीन दिवसीय दौरा किया। बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने अगस्त्यमुनि व विजयनगर में पार्टी के चुनावी कार्यालयों का उद्घाटन किया। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र रूमसी व जगोठ गांवों में जनसभा को संबोधित कर राज्य में भाजपा सरकार की विफलताओं को गिनाकर कांग्रेस को जिताने का आवाह्न किया। महारा ने राज्य सरकार पर चारधाम यात्रा मार्ग पर स्थानीय लोगों के व्यवसाय को उजाड़ने का आरोप लगाते हुए कहा जनता उपचुनाव में भाजपा को करारा जवाब देने जा रही है।

वहीं उन्होंने तल्लानागपुर के फलासी व क्यूड़ी की जनसभाओं में केंद्र सरकार व राज्य सरकार को कटघरे के खड़ा करते हुए कहा कि राज्य में वर्तमान सरकार के चलते बेरोजगारी चरम पर है, अपराधियों का बोलबाला है। अधिकारी अपनी मनमानी पर उतारू हुए हैं, और कानून व्यवस्था चौपट है। वहीं फसल को जंगली जानवर नुकसान पहुंचा रहे हैं। अग्निवीर योजनाओं से नौजवानों का भविष्य चौपट होने वाला है। जबकि व्यापारियों को व्यापार में भारी घाटा उठाना पड़ रहा है, राज्य खनन व शराब माफियाओं की गिरफ्त में है। और सरकार चैन की नींद सो रही है। उन्होंने जनता से इस चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देकर कांग्रेस को विजयी बनाने की अपील की। इससे राज्य की सरकार पर जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का दबाव डाला जा सके।

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण महारा का अगस्त्यमुनि, विजयनगर, रूमसी, जगोठ, दुर्गाधार, फ़लासी, चोपता, क्यूडी में पार्टी कार्यकर्ताओं व स्थानीय जनता द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह साजवान, बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला, ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल, ब्लॉक प्रमुख विजया देवी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुंवर सजवान, चमोली जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, प्रदेश सचिव लक्ष्मण रावत, पीसीसी सदस्य बीरेंद्र बुटोला व कुलदीप कंडारी, जिला महामंत्री दीपक भंडारी, विजयपाल जगवान, ब्लॉक अध्यक्ष हरीश गुसाईं , संपन्न नेगी, डॉ. योगम्बर नेगी, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीप राणा, सूरबीर जगवान, भूपेंद्र राणा, प्रमोद बिष्ट, गोविंद सिंह साजवान, विजय चमोला, मोहन रौतेला, दीपक नेगी, शूरवीर जगवान, देवेंद्र भंडारी, अखिलेश दास, संतोष रावत, अजय झिंकवान, दिनेश लाल, प्रकाश लाल, योगेश्वर नेगी, देवेश्वर नेगी, रणजीत सिंह करासी सहित कई कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यक्रमों मे भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!