उत्तराखंडखास खबरेंफटाफट ख़बरेंराजनीतिराष्ट्रीय

ऊखीमठ नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा कांग्रेस सहित दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने किए नामांकन, गुप्तकाशी नगर पंचायत भाजपा – कांग्रेस के प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन पत्र

लक्ष्मण सिंह नेगी।

ऊखीमठ नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा कांग्रेस सहित दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने किए नामांकन,

गुप्तकाशी नगर पंचायत भाजपा – कांग्रेस के प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन पत्र

ऊखीमठ। आगामी नगर निकाय चुनाव में नगर पंचायत अध्यक्ष पद ऊखीमठ व गुप्तकाशी के लिए भाजपा – कांग्रेस सहित निर्दलीय प्रत्याशियो ने  नामांकन कर दिया है, साथ ही दोनो नगर पंचायतो में सभासदो के नामांकन की प्रक्रिया भी जारी है। दोनो नगर पंचायत के नामांकन तहसील मुख्यालय ऊखीमठ मे होने से ऊखीमठ मे पूरे दिन रौनक बनी रही।

ऊखीमठ नगर पंचायत के लिए भाजपा अधिकृत प्रत्याशी बबीता भट्ट ने केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार तथा राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओ की मौजूदगी मे नामांकन किया। उन्होंने भाजपा के केन्द्र, प्रदेश व जिला संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन्हे जो जिम्मेदारी दी है उसका निर्वहन त्याग व समर्पण की भावना से किया जायेगा तथा नगर क्षेत्र ऊखीमठ मे फैली हर समस्या के निराकरण की पहल की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे दर्जनो जनकल्याणकारी योजनाये संचालित की जा रही है उन योजनाओ का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए हर सम्भव प्रयास किये जायेंगे।

वहीं, नगर पंचायत ऊखीमठ के लिए  कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी रीता पुष्वाण ने भी दर्जनों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में नामांकन करते हुए प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त किया, उन्होंने कहा कि ऊखीमठ के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत रहूंगी तथा जनमानस को साथ लेकर नगर क्षेत्र के विकास के लिए संघर्ष किया जायेगा। साथ ही कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी कुब्जा धर्म्वाण ने नामांकन करते हुए कहा कि उन्होने कांग्रेस संगठन के लिए वर्षो से समर्पण भावना से कार्य किया है मगर प्रदेश कांग्रेस संगठन ने मेरे योगदान को अनदेखा किया है इसलिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे चुनाव लड़ने का मन बनाया है तथा जनता का आशीर्वाद मिला तो नगर क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए जनता को साथ लेकर प्रयासरत रहूंगी। निर्दलीय प्रत्याशी कल्पेश्वरी देवी ने भी नामांकन करते हुए कहा कि सबको साथ लेकर नगर क्षेत्र ऊखीमठ के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयास किया जायेगा ।

वही दूसरी ओर जनपद में इस बार बनी नई नगर पंचायत गुप्तकाशी अध्यक्ष पद के लिए भाजपा अधिकृत प्रत्याशी विशेश्वरी देवी व कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी बीना देवी ने भी कई दर्जनो समर्थको के साथ नामांकन किया। समाचार लिखे जाने तक दोनो नगर पंचायतो के विभिन्न वार्डो के लिए सभासदो के नामांकन की प्रक्रिया जारी थी।

ऊखीमठ। विगत कई दशको से कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित व निष्ठा भावना से कार्य करने वाली कांग्रेस प्रदेश कार्य समिति सदस्य कुब्जा धर्म्वाण को नगर पंचायत ऊखीमठ अध्यक्ष पद के लिए अधिकृत न होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पार्टी से इस्तीफा देकर निर्दलीय प्रत्याशी प्रत्याशी के रूप मे उन्हे अपना समर्थन दिया । इस बाबत सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने ब्लॉक अध्यक्ष के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा सौपा है । कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा व कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित को भेजे इस्तीफे का हवाला देते हुए कांग्रेस सेवा दल के पूर्व जिलाध्यक्ष रणजीत रावत ,नगर अध्यक्ष प्रदीप धर्म्वाण, महामंत्री प्रमोद नेगी ,विपुल धर्म्वाण, नवदीप नेगी ,अनन्त सिह रितेश ने बताया कि कांग्रेस प्रदेश कार्य समिति सदस्य कुब्जा धर्म्वाण ने पूर्व मे ब्लॉक अध्यक्ष सहित संगठन के विभिन्न पदो पर रहते हुए संगठन के लिए निष्ठा से कार्य किया तथा उनके कार्यकाल मे संगठन को मजबूती मिली है मगर इस बार उन्हे ऊखीमठ नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए अधिकृत न किये जाने से उनके योगदान की अनदेखी हुए है जिससे कार्यकर्ताओ मे आक्रोश है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!