ऊखीमठ जीआईसी के खेल मैदान मे दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता, पांच न्याय पंचायतो के नौनिहाल कर रहे प्रतिभाग

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। शिक्षा विभाग के तत्वावधान मे जीआईसी के खेल मैदान मे दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय शरद / शीतकालीन खेल प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ हो गया है। खेल प्रतियोगिताओ मे पांच न्याय पंचायतो के नौनिहाल प्रतिभाग कर रहे है। जिसमें विभिन्न खेल प्रतियोगिताये आयोजित की जा रही है।
दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओ के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए प्रसिद्ध उद्योग पति खुशहाल सिंह नेगी ने कहा कि नौनिहाल को पठन – पाठन के साथ खेलो मे भी रूचि रखनी चाहिए क्योंकि खेलो मे प्रतिभाग करने से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। उन्होने कहा कि कई लोग खेलो मे बेहतरीन प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन कर चुके है। प्रधानाचार्य विष्णु प्रसाद किमोठी ने कहा कि विभाग द्वारा नौनिहालो को खेलो के प्रति जागरूक करने के लिए प्रति वर्ष शरद / शीतकालीन प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जाता है।
ओकारेश्वर मन्दिर के अतिरिक्त प्रधान पुजारी शिव शंकर लिंग ने कहा कि खेलो मे रूचि रखने से शारीरिक व मानसिक विकास होता है तथा योग अपना कर मनुष्य स्वस्थ जीवन की कल्पना कर सकता है। ब्लॉक क्रीडा प्रभारी देवेन्द्र बजवाल ने बताया की दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताओ मे दौड़ , खो – खो , लम्बी कूद , ऊंची कूद , भाला फेक , गोला फेक , बाबीबाल, क्रिकेट ,तैराकी सहित अनेक प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जायेगा। इस मौके पर पूर्व प्रधान प्रकाश रावत, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भीम सिंह नेगी , देवेश भट्ट, विजय राम गोस्वामी , मंजू भारती , सते सिंह असवाल , शिव सिंह पंवार, दिनेश रौथाण, मगनानन्द भट्ट, देवेन्द्र सजवाण , भूपेन्द्र राणा , देवेश चन्द्र भट्ट, कैलाश मैठाणी , मीनाक्षी नेगी , राकेश शुक्ला सहित विभिन्न विद्यालयो के अध्यापक व नौनिहाल मौजूद रहे।



