उत्तराखंडधार्मिकफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयागरोजगार

यात्रा कारोबारियों को मौसम में सुधार होने पर  तीर्थयात्रियों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। केदार घाटी सहित अधिकांश इलाको मे बारिश थमने के बाद मौसम खुशनुमा होने लगा है। बारिश थमने के बाद केदारनाथ, मदमहेश्वर व तुंगनाथ धामो मे तीसरे चरण की यात्रा परवान चढ़ने लगी है तथा यात्रा पडा़वो पर रौनक लौटने लगी है। तीसरे चरण की यात्रा धीरे – धीरे परवान चढ़ने से वीरान पड़े यात्रा पड़ाव गुलजार होने लगे है तथा यात्रा पड़ावो पर व्यवसाय कर रहे व्यापारियो के चेहरो पर रौनक लौटने लगी है। आगामी समय मे यदि मौसम मे और अधिक सुधार होता है तो केदारनाथ, मदमहेश्वर, तुंगनाथ व कार्तिक स्वामी तीर्थ स्थलो मे पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियो की संख्या मे भारी इजाफा होने की सम्भावना बनी हुई है। द्वितीय केदार मदमहेश्वर धाम के व्यापारी भगत सिंह पंवार ने बताया कि मदमहेश्वर घाटी मे धीरे – धीरे मौसम खुशनुमा बनता जा रहा है तथा मौसम के खुशनुमा होते ही तीर्थ यात्रियो की आवाजाही मे वृद्धि होने लगी है। बनातोली के व्यापारी बीरबल बिष्ट ने बताया कि मदमहेश्वर धाम पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियो की आवाजाही मे वृद्धि होने से यात्रा पडा़वो पर रौनक लौटने लगी है। तुंगनाथ घाटी मे मौसम खुशनुमा होते ही तीर्थ यात्रियो का आकंडा एक लाख, तीन हजार के पार पहुंच गया है । तुंगनाथ धाम के प्रबन्धक बलवीर नेगी ने जानकारी देते हुए बताया की तुंगनाथ धाम मे अभी तक 50,636 पुरूष, 42,797 महिलाये , 9,706 नौनिहाल, 312 साधु – सन्यासी व 23 विदेशी सैलानियो सहित 1 लाख, 3 हजार 554 तीर्थ यात्री पूजा – अर्चना व जलाभिषेक कर विश्व समृद्धि कामना कर चुके है। उन्होने बताया कि धराली ,थराली व छेनागाड आपदाओ के बाद तुंगनाथ धाम पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियो की आवाजाही मे भारी गिरावट आ गयी थी मगर श्राद्ध पक्ष शुरू होते ही तुंगनाथ धाम की यात्रा धीरे – धीरे परवान चढ़ने लगी है तथा तुंगनाथ धाम सहित यात्रा पड़ाव पर रौनक लौटने लगी है । उन्होने बताया कि चोपता से सीधे चन्द्रशिला जाने वाले पर्यटको को मन्दिर समिति के रिकार्ड मे दर्ज नही किया जाता है तथा कपाट बन्द होने तक तुंगनाथ धाम मे तीर्थ यात्रियो का आकंडा नया कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!