उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयागशिक्षा

बालिकाओं को सशक्त बनाने एवं प्रोत्साहित करने हेतु महिला अधिकारियों संग सेल्फी अभियान

रूद्रप्रयाग। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे 10 दिवसीय संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” योजना के तहत विशेष अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान बालिकाओं को उच्च शिक्षा, रोजगार तथा विभिन्न विभागों में उच्च पदों पर आसीन महिला अधिकारियों से प्रेरणा दिलाने के उद्देश्य से सेल्फी अभियान चलाया गया।
अधिकारियों ने बालिकाओं को शिक्षा के महत्व और आत्मनिर्भर बनने के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया। इसके साथ ही नामांकन अभियान भी चलाया गया ताकि अधिक से अधिक बालिकाएं उच्च शिक्षा से जुड़ सकें और समाज में अपनी पहचान बना सकें।अभियान के तहत छात्राओं ने विभिन्न महिला अधिकारियों के साथ सेल्फी लेकर न केवल आत्मविश्वास बढ़ाया बल्कि अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरणा भी ली।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग,श्रीमती पायल सिंह, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग डॉ. मीनल गुलाटी, , दीप्ति चमोली, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी रुद्रप्रयाग तथा श्रीमती रागनी, प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!