उत्तराखंड

दुख:द :  चोपडा – डुगरी मोटरमार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत तीन घायल

रूद्रप्रयाग। चोपडा – डुगरी मोटरमार्ग पर आज सुबह साढे छ बजे करीब एक अल्टो वाहन सख्या uk13A 4341 दुर्घनाग्रस्त हो गया है। जिसमें दो लोगो की मौके मौत हो गई। जबकि चार घायल हो गये। सूचना पर डीडीआरएफ एसडीआरएफ व पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँच कर रेस्क्यू किया गया और घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया। घायल जितपाल पुत्र बुद्धि लाल उम्र-50 वर्ष, बुदि लाल पुत्र हीरु लाल उम्र-70 वर्ष, देवेश्वरी देवी पत्नी जितपाल उम्र- 45 वर्ष (गम्भीर घायल), पुजा पुत्री जितपाल उम्र -27 वर्ष को अस्पताल पहुँचाया गया। जबकि कलपेश्वरी पत्नी बुद्धि लाल उम्र -58 वर्ष, आरती पुत्री जितपाल उम्र -24 वर्ष की मौके पर मौत हो गई। सभी लोग ग्राम डुगरी के निवासी थे वह एक ही परिवार के थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!