उत्तराखंडफटाफट ख़बरें

नरकोटा में निर्माणधीन पुल ढहा, 66 करोड़ की लागत से बन रहा था उत्तराखंड का पहला सिग्नेचर ब्रिज

नरकोटा में निर्माणधीन पुल ढहा, 66 करोड़ की लागत से बन रहा था उत्तराखंड का पहला सिग्नेचर ब्रिज

रूद्रप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर नरकोटा के समीप बन रहा नया पुल गुरुवार सांय अचानक धरासाई हो गया। पुल टूटने के दौरान यहां मजदूर काम कर रहे थे किंतु गनीमत रही कि कोई बडा हादसा नहीं हुआ। सभी मजदूर अभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं, किसी तरह कोई जानमाल के नुकसान की खबर नहीं आ रही है। एक ओर उत्तराखंड के विकास के दावे किए जा रहे है वहीं कार्यदायी संस्था और एनएच लोनिवि की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में आ गई है।66 करोड़ की लागत से बन रहा था उत्तराखंड का पहला सिग्नेचर ब्रिज।

गुरुवार सायं 4 बजकर 10 मिनट पर पुल टूटा तो आसपास के लोग यहां जमा हो गए। सूचना मिलने पर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!