उत्तराखंड

रूद्रप्रयाग – चोपता – पोखरी मोटर मार्ग पर बजूण बैण्ड के पास भारी मलवा आने से विगत चार दिनों से यातायात ठप

रूद्रप्रयाग – चोपता – पोखरी मोटर मार्ग पर बजूण बैण्ड के पास भारी मलवा आने से विगत चार दिनों से यातायात ठप
लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। रूद्रप्रयाग – चोपता – पोखरी मोटर मार्ग पर बजूण बैण्ड के निकट चार दिन पूर्व भारी मलवा आने से मोटर मार्ग पर विगत चार दिनों से यातायात ठप होने से राहगीरों को आवाजाही करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग द्वारा मलवा हटाने के प्रयास तो किये जा रहे हैं मगर मलवे के साथ भारी बोल्डरो के आने से मलवा व बोल्डरो को हटाने में खासी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी देते हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य घिमतोली अर्जुन सिंह नेगी ने बताया कि रविवार की रात को तल्ला नागपुर क्षेत्र में बारिश होने के कारण रूद्रप्रयाग – चोपता – पोखरी मोटर मार्ग पर बजूण बैण्ड के निकट भारी मलवा आने से यातायात बाधित हो गया था तथा चार दिन का समय गुजर जाने के बाद भी यातायात बहाल नही हो पाया है। पूर्व प्रधान महेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि मोटर मार्ग पर यातायात बाधित होने से खडपतियाखाल, किरमोडू, ढोढिक, घिमतोली, आगर, कोखण्डी, तलगड सहित विभिन्न गांवों के ग्रामीणों को न्याय पंचायत मुख्यालय चोपता सम्पर्क करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इन गांवों के सैकड़ों ग्रामीण प्रति दिन बैकिंग के कार्य से चोपता आवागमन करते हैं मगर यातायात बाधित होने से ग्रामीणों को पैदल मार्गों से चोपता पहुंचना पड़ रहा है। बताया कि यदि समय पर मोटर मार्ग पर यातायात बहाल नही हुआ तो विभिन्न क्षेत्रों में खाघान्न व रसोई गैस का संकट गहरा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!