उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरेंराजनीतिराष्ट्रीय

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने मदमहेश्वर घाटी के विभिन्न गावों में किया जनसंपर्क, कहा मदमहेश्वर घाटी के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने केदारनाथ विधानसभा के उपचुनाव में ऊखीमठ मण्डल के अन्तर्गत मदमहेश्वर घाटी के विभिन्न गांवों में नुक्कड़ सभायें व जन सम्पर्क कर भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं , जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने क्षेत्र में फैली विभिन्न समस्याओं से रूबरू करवाकर निराकरण की मांग की। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने मदमहेश्वर घाटी के रासी, उनियाणा, राऊलैक, मनसूना सहित विभिन्न गांवों में जनसम्पर्क करते कहा कि मदमहेश्वर घाटी द्वितीय भगवान मदमहेश्वर, हिमालय में विराजमान मनणामाई व भगवती राकेश्वरी की तपस्थली होने के कारण घाटी की विशिष्ट पहचान है तथा मदमहेश्वर घाटी में तीर्थाटन, पर्यटन की अपार सम्भावनाये है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केदारनाथ धाम का चहुमुखी विकास हो रहा है तथा प्रतिवर्ष चार धाम यात्रा में वृद्धि हो रही है। कहा कि आगामी यात्रा शुरू होने से पूर्व यात्रा के सफल संचालन के लिए यात्रा पर निर्भर हर वर्ग के सुझाव लिये जायेगे तथा स्थानीय सुझावों पर यात्रा संचालन की कार्य योजना तैयार की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में ऋर्षिकेश – कर्णप्रयाग रेलवे लाइन का निर्माण कार्य 2027 तक पूर्ण हो जायेगा तथा कन्या कुमारी से लेकर कर्णप्रयाग तक का सफर सुगम होने से चार धाम यात्रा में और वृद्धि होगी। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि आगामी यात्रा सीजन से पूर्व द्वितीय केदार मदमहेश्वर धाम का व्यापक प्रचार – प्रसार किया जायेगा तथा मदमहेश्वर धाम व मनणामाई तीर्थ को पर्यटन मानचित्र पर अंकित करने की सामूहिक पहल की जायेगी। कहा कि मदमहेश्वर घाटी के विभिन्न गांवों में होम स्टे योजना से दर्जनों युवा आत्मनिर्भर हो चुके है तथा आचार संहिता के बाद अन्य गांवों में होम स्टे योजना को बढ़ावा देकर अन्य युवाओं को भी स्वरोजगार से जोड़ने तथा स्थानीय उत्पादों को बढावा देने के प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि मदमहेश्वर यात्रा के आधार शिविर बनातोली में पुल का निर्माण आचार संहिता के बाद शीध्र किया जायेगा तथा उपचुनाव की आचार संहिता समाप्त होने के बाद मदमहेश्वर घाटी में फैली हर समस्या के निराकार की पहल की जायेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है तथा प्रदेश सरकार हर योजना का लाभ अन्तिम गाँव तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है।उन्होंने बिपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि बिपक्ष मिथ्या प्रचार कर रही है तथा मिथ्या प्रचार से क्षेत्र हित नहीं हो सकता है ‌। इस मौके पर ग्रामीणों ने मनणामाई तीर्थ में मदानी नदी पर पुल निर्माण, राकेश्वरी मन्दिर में सभा मण्डप निर्माण, बुरुवा – मालदी मोटर मार्ग निर्माण, ऊखीमठ – मनसूना – अकतोली मोटर मार्ग को हाट मिक्स करने, मदमहेश्वर धाम को पांचवा धाम घोषित करने की मांग तथा रुद्रप्रयाग – चोपता – पोखरी मोटर मार्ग पर हो रहे डामरीकरण की गुणवत्ता को दरकिनार करने की शिकायत की। इस मौके पर राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भटट्, प्रधान कुन्ती देवी, महावीर पंवार, कमलेन्द्र नेगी, प्रताप राणा, राजेश्वरी देवी, देवेन्द्र पंवार, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख नर्मदा देवी, जगदीश लाल, गोविन्द पंवार, कुवर सिंह नेगी, भाजपा मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, राकेश धिरवाण, संजय मनवाल, भाजपा मण्डल महामंत्री दलवीर नेगी,बीरेन्द्र असवाल,धीरेन्द्र थपलियाल, प्रकाश रावत, गजपाल बर्त्वाल, परमजीत, शिव सिंह नेगी, नीता देवी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!