पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों ने निकाला फ्लैगमार्च, निर्भीक व भयमुक्त उपचुनाव का दिया संदेश

पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों ने निकाला फ्लैगमार्च, निर्भीक व भयमुक्त उपचुनाव का दिया संदेश
फाटा। रूद्रप्रयाग पुलिस ने पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे के दिशा-निर्देशन में आगामी केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने एवं मतदाताओं के समक्ष भयमुक्त वातावरण तैयार करने के उद्देश्य तथा जनता को बिना किसी दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कोतवाली सोनप्रयाग प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र असवाल के नेतृत्व में पैरामिलिट्री फोर्स (एस.एस.बी.) के साथ कस्बा सोनप्रयाग तथा कस्बा सीतापुर में फ्लैग मार्च किया गया।
फ्लैग मार्च के दौरान आम जनमानस से आगामी केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के दौरान किसी राजनैतिक पार्टी के दबाव में आये बिना, अधिक से अधिक एवं निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई तथा जनता को पारदर्शी, भयमुक्त उपचुनाव तथा सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।
फ्लैग मार्च का उद्देश्य यह है कि पुलिस प्रशासन भी स्वस्थ्य एवं निष्पक्ष मतदान कराने हेतु तैयार है, और आमजनमानस भी लोकतंत्र में बढ़-चढ़कर भाग लें, दूसरी तरफ अराजक तत्वों को हिदायत है कि दौराने उपचुनाव किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर फैलानें तथा अपराध एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जायगी।
फ्लैग मार्च में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोनप्रयाग देवेन्द्र असवाल, वरिष्ठ उपनिरीक्षक ठाकुर सिंह तथा पैरामिलिट्री फोर्स के अधिकारीगण व जवान तथा कोतवालो सोनप्रयाग का पुलिस बल मौजूद रहे।



