उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंराजनीतिरुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हर घर तिरंगा यात्रा

ऊखीमठ मुख्य बाज़ार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। विधायक आशा नौटियाल के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में सम्मिलित क्षेत्रीय लोगों ने राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना से ओत-प्रोत इस यात्रा में उत्साहपूर्वक सम्मिलित होकर राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं देश के प्रति अपने समर्पण को व्यक्त किया। तिरंगा यात्रा के दौरान ऊखीमठ का वातावरण भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से गूंज उठा।

इस अवसर पर विधायक आशा नौटियाल ने कहा गया कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह हमें राष्ट्रीय एकता, अखंडता, गौरव और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का सदैव स्मरण कराता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हर घर तिरंगा अभियान ने देश के प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रध्वज से भावनात्मक रूप से जोड़ने का कार्य किया है। यह अभियान देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने और एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को और मजबूत करने का माध्यम बन रहा है।

इस अवसर पर राज्यमंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट,महामंत्री राय सिंह राणा, ज्येष्ठ प्रमुख राकेश नेगी,जिला पंचायत सदस्य सरोज राणा,अमित मैखंडी, मंडल अध्यक्ष दलबीर नेगी, सुभाष रावत,किरन शुक्ला,प्रदीप राणा,दर्शनी पंवार आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!