उत्तराखंडगांवधार्मिकफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

मां नन्दा नैणी देवी विकास समिति आगर दशज्यूला द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर तीन दिवसीय महायज्ञ व धार्मिक अनुष्ठान

मां नन्दा नैणी देवी विकास समिति आगर दशज्यूला नागपुर के तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 6 सितम्बर से 8 सितम्बर तक तीन दिवसीय महायज्ञ व धार्मिक अनुष्ठान

रिपोर्ट : लक्ष्मण नेगी   

ऊखीमठ। पट्टी दशज्यूला व तल्ला नागपुर के शीर्ष पर विराजमान भगवती नैणी देवी के मन्दिर परिसर में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मां नन्दा नैणी देवी विकास समिति आगर ( जवाडी ) दशज्यूला नागपुर के तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आगामी 6 सितम्बर से 8 सितम्बर तक होने वाले तीन दिवसीय महायज्ञ व धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियां जोरों पर है! विकासखण्ड अगस्तमुनि की ग्राम पंचायत आगर ( जवाडी) व घिमतोली से लगभग तीन किमी दूर उंचे शिखर पर विराजमान भगवती नैणी देवी के मन्दिर को रंग – रोबन के साथ ही अनेक प्रजाति के पुष्पों से सजाना शुरू कर दिया है। तीन दिवसीय महायज्ञ व धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह बना हुआ है तथा प्रवासियों व धियाणियो ने महायज्ञ में प्रतिभाग करने के लिए गांवों की ओर रूख कर दिया है। तीन दिनों तक भगवती नैणी देवी की तपस्थली विद्वान आचार्यों की वेद ऋचाओं, सैकड़ो भक्तों की जयकारों, महिला की धार्मिक भजनों की प्रस्तुतियों व स्थानीय वाद्ययंत्रों की मधुर धुनों से भगवती नैणी देवी का सम्पूर्ण भूभाग गुजायमान रहेगा! जानकारी देते हुए प्रधान दलेब राणा ने बताया कि 6 सितम्बर को कुण्ड खातिक के साथ तीन दिवसीय महायज्ञ व धार्मिक अनुष्ठान का श्रीगणेश किया जायेगा। मन्दिर समिति अध्यक्ष छत्तर सिंह राणा ने बताया कि 7 सितम्बर को भव्य जल कलश यात्रा के हजारों भक्त साक्षी बनेगें! सचिव दर्शन सिंह राणा ने बताया कि तीन दिवसीय महायज्ञ व धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह बना हुआ है तथा नैणी देवी मन्दिर परिसर में रौनक लौटने लगी है! कोषाध्यक्ष बिक्रम सिंह नेगी ने बताया कि 8 सितम्बर को पूर्णाहुति के साथ तीन दिवसीय महायज्ञ व धार्मिक अनुष्ठान का समापन होगा! शिक्षाविद ताजवर फर्स्वाण ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से प्रति वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर नैणी देवी मन्दिर में तीन दिवसीय महायज्ञ व धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाता है। वसुदेव सिंह राणा ने बताया कि नैणी देवी तीर्थ में हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होती है इसलिए इस तीर्थ में वर्ष भर भक्तों का तांता लगा रहता है। क्षेत्र पंचायत सदस्य घिमतोली अर्जुन नेगी, प्रधान घिमतोली बसन्ती नेगी, पूर्व प्रधान रघुवीर सिंह नेगी, नव युवक मंगल दल अध्यक्ष दीपक नेगी, प्रबल सिंह राणा, लक्ष्मण सिंह राणा, दिगम्बर सिंह राणा, सूरज राणा, जनम सिंह फर्स्वाण, बृजमोहन फर्स्वाण, गोपाल सिंह राणा, मोहन सिंह राणा पुष्कर सिंह रावत, जगमोहन सिंह रावत सहित ग्राम पंचायत आगर  (जवाडी) के ग्रामीणों ने तीन दिवसीय महायज्ञ व धार्मिक अनुष्ठान में आम जनमानस से सहभागिता का आवाहन किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!