उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयागसुरक्षा

रूद्रप्रयाग न्यायालय परिसर में एक बार फिर से धमकी भरा ई-मेल

जनपद रुद्रप्रयाग न्यायालय परिसर में एक बार फिर से धमकी भरा ई-मेल

रुद्रप्रयाग पुलिस ने शुरू किया सघन चेकिंग अभियान

​रूद्रप्रयाग। जनपद न्यायाधीश, रुद्रप्रयाग के माध्यम से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि जिला एवं सत्र न्यायालय रुद्रप्रयाग की आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक अज्ञात स्रोत से धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ है। मामले की गम्भीरता और सार्वजनिक सुरक्षा को देखते हुए रुद्रप्रयाग पुलिस तत्काल सक्रिय हुई। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशों पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग आवश्यक पुलिस बल, अभिसूचना इकाई, बम निरोधक दस्ता, श्वान दल, एसडीआरएफ, अग्निशमन दस्ता व ड्रोन सहित न्यायालय परिसर पहुंचकर सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए एहतियात के तौर पर तत्काल पूरे न्यायालय परिसर को खाली कराया गया। बम निरोधक दस्ते व श्वान दल द्वारा पूरे न्यायालय परिसर का गहन तकनीकी निरीक्षण और सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सर्च अभियान के उपरान्त कोई संदिग्ध वस्तु नहीं पायी गयी। धमकी भरे मेल की गहनता से जांच की जा रही है तथा ऐसे धमकी भरे ई-मेल भेजकर माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जनपद रुद्रप्रयाग में पूर्णतया सुरक्षा एवं शान्ति व्यवस्था बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!