532 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
532 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
रूद्रप्रयाग। जनपद में चलाये जा रहे नशा मुक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर के निर्देशन में जनपद की एसओजी व थाना गुप्तकाशी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति नरोत्तम सिंह चौहान उम्र 53 वर्ष पुत्र स्व. तारा सिंह चौहान, निवासी ग्राम जग्गी बागवान, पोस्ट राऊंलेक, थाना गुप्तकाशी को चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है।
दरअसल, गत दिवस दिनांक 18 फरवरी की शाम को कोतवाली गुप्तकाशी क्षेत्रान्तर्गत चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 532 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई, जिसके विरुद्ध कोतवाली गुप्तकाशी पर मु.अ.सं. 06/2026 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को मा. न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
चेकिंग के दौरान पुलिस टीम में प्रभारी एस.ओ.जी. रणजीत खनेड़ा, उपनिरीक्षक हर्षमोहन, रविन्द्र सिंह, विनय पंवार, हर्ष जोशी मौजूद रहे।



