उत्तराखंडधार्मिकफटाफट ख़बरें

सिद्धपीठ मां महिष मर्दिनी की देवरा यात्रा का शुभारंभ, हजारों भक्त रहे मौजूद

सिद्धपीठ मां महिष मर्दिनी की देवरा यात्रा का शुभारंभ, हजारों भक्त रहे मौजूद

फाटा(रूद्रप्रयाग)। नौजुला मैखंडा की आराध्य सिद्धपीठ माँ महिष मर्दिनी की देवरा यात्रा का आज नौ अगस्त रविवार (25 प्रविष्ट श्रावण मास) को शुभ लग्न में शुभारंभ हो गया है। आज से माता की उत्सव डोली क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर भक्तों को आशीर्वाद देते हुए केदारनाथ व गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जाएगी।

रविवार को प्रातः विद्वान आचार्यों एवं पुजारियों द्वारा वेद मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना प्रारंभ की गई। इस दौरान मंदिर परिसर में हजारों की तादात में स्थानीय ग्रामीण एवं दूरदराज से पहुंचे भक्त उपस्थित रहे। तथा सभी माता की उत्सव डोली के बाहर आने का इंतजार करने लगे । ठीक साढ़े ग्यारह बजे के बाद माता की उत्सव डोली मंदिर सभामंडप से बाहर निकली तथा मंदिर की परिक्रमा करने लगी इस दौरान माता के जयकारों से चारों ओर का वातावरण भक्ति मय बैठा। पंद्रह वर्षों के लंबे अंतराल के बाद सभी भक्त माता के दर्शनों को लालायित नजर आए। इस दौरान देव पाश्र्वाओं ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। परिक्रमा के दौरान माता की डोली अपने प्राचीन पौराणिक झूले में पहुंची यह दृश्य देख सभी भक्त आनंदित हो उठे उसके बाद माता ने चारों ओर नृत्य करने लगी। अंत में माता को मंदिर परिसर में अर्ग लगाया गया पूजन के बाद माता की डोली आज थाती मैखंडा में रात्रि विश्राम करेगी।

मंदिर पुजारी ओम प्रकाश सेमवाल ने बताया कि विगत दो दिनों से माता की विशेष पूजाएं सम्पन्न की गई आज प्रातः माता की उत्सव डोली की पूजा अर्चना कर शुभ मुहूर्त पर माता की डोली को मंदिर से बाहर लाया गया। वहीं माता के पाश्र्व ने आदेश देने के बाद माता की डोली को रवाना किया गया आज माता को डोली थाती मैखंडा में ही रात्रि विश्राम करेगी। कल प्रातः पूजा अर्चना के बाद माता अपने पहले देवरा यात्रा पड़ाव खडिया ग्राम के लिए प्रस्थान करेगी।

देवरा यात्रा के शुभारंभ अवसर पर पहुंची केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने मंदिर सौंदर्यीकरण के लिए पांच लाख की घोषणा की, वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठेत द्वारा भी दो लाख की घोषणा की गई। जिसका क्षेत्रवासियों ने आभार प्रकट कर खुशी जाहिर की।
इस अवसर पर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल , जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठेत, ब्लॉक प्रमुख ऊखीमठ पंकज शुक्ला, राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य अमित मैखंडी, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी, पूर्व कनिष्क प्रमुख शैलेन्द्र कोटवाल, देवरा यात्रा समिति अध्यक्ष दर्शन सिंह गुसाई, मंदिर पुजारी ओमप्रकाश सेमवाल, प्रवीण सेमवाल, सुनील सेमवाल, देवेंद्र सेमवाल, पंकज सेमवाल, अमित सेमवाल, शंकर प्रसाद तिवारी, धीरेंद्र रावत, हिमांशु तिवारी, राजेश भट्ट, परशुराम गैरोला, जगत सिंह रमोला, प्रवीण मैखंडी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!