उत्तराखंड

अगस्त क्रांति दिवस पर जखोली में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

रूद्रप्रयाग। विकासखंड जखोली में आयोजित तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी सम्मिलित होकर देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि 15 अगस्त तक विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रभक्ति एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं, 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से प्रत्येक घर तक तिरंगा पहुंचाने और राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करने का कार्य किया जाएगा।
सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के विकास तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएं।
इसके साथ ही जखोली मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने तथा आगामी चुनाव की तैयारियों में पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, वरिष्ठ नेता वाचस्पति सेमवाल, मंडल अध्यक्ष श्री मेहरवान सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य श्री नीता बुटोला, सहित अन्य जनप्रतिधिगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!