न्याय पंचायत फाटा की 12 ग्राम पंचायतों में उप प्रधान के पदों पर शांति पूर्ण निर्वाचन की प्रक्रिया सम्पन्न,
मैखंडा में में दोनों प्रत्याशियों को मिले समान मत टॉस की प्रक्रिया से विजय हुआ प्रत्याशी
फाटा। विकासखंड ऊखीमठ के न्याय पंचायत फाटा क्षेत्र की 12 ग्राम पंचायतों में उप प्रधान के निर्वाचन की प्रक्रिया जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गई है। निर्वाचन आयोग के नियमों के तहत आज ग्राम पंचायतों में स्थित प्राथमिक विद्यालयों में जारी कार्यक्रम अनुसार प्रातः 10 बजे से नामांकन पत्र जमा तथा इसके साथ ही नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी , चुनाव चिन्ह आवंटित उसके बाद मतदान की प्रक्रिया तत्पश्चात 4 बजे मत गणना की गई।
न्याय पंचायत की 12 ग्राम पंचायतों में से 11 पंचायतों में निर्विरोध उप प्रधान बनाए गए। वहीं ग्राम पंचायत मैखंडा में मतदान प्रक्रिया द्वारा प्रत्याशी विजयी हुआ।
न्याय पंचायत की मैखंडा ग्राम पंचायत में आईसा देवी तथा विपिन कुमार के मध्य मतदान की प्रक्रिया सम्पन्न हुई जिसमें सात वोट में दोनों प्रत्याशियों को तीन तीन मत प्राप्त हुए, एक मत निरस्त हुआ । बाद में टॉस की प्रक्रिया द्वारा आईसा देवी को विजयी घोषित किया गया।
शेष पंचायतों में निर्विरोध उप प्रधान बनाए गए। जिनमें ब्यूग रजनी देवी, खड़िया पंकज कुमार, धानी- खाट दिव्यांशी देवी, रविग्राम वंदना देवी, जामू अनिल किशोर, बड़ासू श्वेता देवी, शेरसी मोहित मैठाणी, न्यालसू सुलेखा देवी, गौरीकुंड दामोदर प्रसाद , त्रियुगीनारायण पूर्णानंद भट्ट तथा तोषी विपिन सिंह निर्विरोध चुने गए।
सभी ग्राम पंचायतों में निर्वाचन अधिकारी द्वारा निष्पक्ष एवं शांति पूर्ण मतदान की प्रक्रिया सम्पन्न की गई।



