उत्तराखंडखास खबरेंफटाफट ख़बरें

केदारनाथ पैदल मार्ग पर खाई में गिरा युवक, एसडीआरएफ – डीडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

रूद्रप्रयाग। गौरीकुण्ड – केदारनाथ पैदल मार्ग पर गौरीकुंड से करीब दो किमी ऊपर छोड़ी के समीप एक युवक देर रात्रि गहरी खाई में गिर गया है, सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, डीडीआरएफ तथा पुलिस मौके पर पहुंची युवक का सफल रेस्क्यू कर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

प्राप्त जानकारी अनुसार 15 जुलाई की देर रात्रि जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र को सूचना प्राप्त हुई कि गौरीकुण्ड से लगभग 02 किलोमीटर आगे केदारनाथ पैदल मार्ग पर छोड़ी के समीप एक युवक गहरी खाई में गिर गया है, जिसके रेस्क्यू हेतु तत्काल सहायता की आवश्यकता है।

सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट गौरीकुण्ड से टीम कमांडर आशीष डिमरी के नेतृत्व में एक रेस्क्यू टीम आवश्यक बचाव उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर एसडीआरएफ टीम ने स्थानीय पुलिस, DDRF एवं YMF के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सघन खोज एवं बचाव अभियान प्रारम्भ किया।
खाई में गिरे युवक तक पहुँच बनाई तथा उसे सुरक्षित बाहर निकालकर गौरीकुण्ड पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के उपरांत युवक को अग्रिम उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।

रेस्क्यू किए गए युवक की पहचान मोहित रावत पुत्र दर्शन रावत, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम बड़ासू, रामपुर, जनपद रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है।

स्थानीय प्रशासन एवं परिजनों द्वारा समयबद्ध एवं सफल रेस्क्यू कार्यवाही के लिए एसडीआरएफ टीम की सराहना की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!