उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

ग्राम पंचायत स्वारी ग्वास घिमतोली में दीपक नेगी निर्विरोध उपप्रधान, गांव में खुशी की लहर 

लक्ष्मण सिंह नेगी

पूर्व में विभिन्न सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर चुके दीपक नेगी।

ऊखीमठ। विकासखंड अगस्तमुनि की ग्राम पंचायत स्वारी ग्वास घिमतोली में दीपक नेगी के निर्विरोध उपप्रधान चुने जाने पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके निर्विरोध निर्वाचन पर ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में ग्राम पंचायत विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी। दीपक नेगी लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं तथा विभिन्न सामाजिक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। ग्रामीणों के बीच उनकी सक्रियता, सरल स्वभाव और जनसेवा के प्रति समर्पण के कारण उन्हें सर्वसम्मति से उपप्रधान चुना गया। उनके निर्विरोध निर्वाचन को गांव की एकता और आपसी भाईचारे का प्रतीक माना जा रहा है। उपप्रधान निर्वाचित होने के बाद दीपक नेगी ने सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे गांव का है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत के समग्र एवं चहुंमुखी विकास के लिए सभी ग्रामीणों को साथ लेकर कार्य किया जाएगा। पेयजल, सड़क, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पर्यटन तथा युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण जैसे विषय उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा । प्रधान कविता देवी ने विश्वास जताया कि दीपक नेगी अपने अनुभव और कार्यशैली के बल पर पंचायत के विकास कार्यों को नई गति देंगे। उन्होंने कहा कि गांव की मूलभूत समस्याओं के समाधान, सार्वजनिक परिसंपत्तियों के संरक्षण तथा सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन नेगी का मानना है कि नई पंचायत टीम के गठन से विकास कार्यों में तेजी आएगी । दीपक नेगी के निर्विरोध निर्वाचन ने ग्राम पंचायत में एक सकारात्मक संदेश दिया है तथा पूरे क्षेत्र में उत्साह का वातावरण बना हुआ है। दीपक नेगी के उपप्रधान पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर पूर्व प्रधान बसन्ती देवी, सुधा देवी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मगन सिंह नेगी, वीरेन्द्र सिंह नेगी, पूजा देवी, पुष्पा देवी, प्रर्मिला देवी, रश्मि देवी, अनीता देवी, राकेश लाल सहित तीनों गांवों के विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों व ग्रामीणो ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!