उत्तराखंडखास खबरेंगांवफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयागसुरक्षा

गुप्तकाशी ल्वारा बाईपास की बदहाल स्थिति, क्षेत्रीय जनता को आवागमन में बना खतरा, विभाग नही ले रहा सुध।

गुप्तकाशी ल्वारा बाईपास की बदहाल स्थिति, क्षेत्रीय जनता को आवागमन में बना हुआ खतरा, विभाग नही ले रहा सुध।

ब्यूरो। गुप्तकाशी ल्वारा निर्माणधीन बाईपास की बदहाल स्थिति से क्षेत्रीय जनता को आवागमन में खतरा बना हुआ है। विभागीय अधिकारियों को सूचित करने के बावजूद भी नही हो रहा कोई सुधार।

गुप्तकाशी ल्वारा बाईपास राजमार्ग विभाग द्वारा निर्माणधीन है जिस पर पूर्व में विभाग द्वारा सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया गया था। कार्य अधूरा होने से बाईपास मार्ग पर जगह – जगह सड़क पर मलबा आने एवं भू धंसाव होने से सड़क मार्ग खस्ताहाल बना हुआ है। सड़क मार्ग पर प्रत्येक दिन स्थानीय जनता आवागमन करती है, जिसमें सुबह स्कूली छात्र छात्राएं गुप्तकाशी पहुंचते हैं बरसात के दौरान पहाड़ी से पत्थर और मलबा आने का भय बना रहता है। सड़क मार्ग पर दोपहिया वाहनों के फिसलने एवं छोटे चौपहिया वाहनों के आए दिन चैम्बर लगने की शिकायतें आ रही हैं। स्थानीय जनता द्वारा कई बार उच्च अधिकारियों को सड़क मार्ग की बदहाल स्थिति से अवगत कराया गया लेकिन आज तक सड़क पर कोई सुधार नही हुआ है। क्षेत्रीय जनता ने जमलोग के समीप बेलगट गदेरे पर निर्माणाधीन पुल के कार्य को भी शीघ्र पूर्ण करने की मांग की है।
जिला पंचायत सदस्य गणेश तिवारी ने बताया कि गुप्तकाशी ल्वारा बाईपास सड़क के बदहाल स्थिति को लेकर राजमार्ग विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया लेकिन इनके द्वारा आज तक सड़क मार्ग पर कभी भी कोई सुधारीकरण कार्य नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि इस सड़क मार्ग पर वाहनों का आवागमन जानलेवा बना हुआ है, दुपहिया वाहन आए दिन फिसल जाते हैं। उन्होंने राजमार्ग विभाग से शीघ्र बाईपास सड़क मार्ग को सुधारने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!