उत्तराखंडखास खबरेंधार्मिकफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

तुंगनाथ धाम ओर मदमहेश्वर धाम के कपाट खुलने की तिथि बैशाखी पर्व पर हुई तय, जाने तिथि….

तुंगनाथ धाम ओर मदमहेश्वर धाम के कपाट खुलने की तिथि बैशाखी पर्व पर हुई घोषित

रुद्रप्रयाग। पंच केदारों में द्वितीय केदार के नाम से विश्व विख्यात भगवान मद्महेश्वर और तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट खोलने की तिथि घोषित हो गई है। भगवान मद्महेश्वर के कपाट 22 मई को सुबह 11:30 बजे खोले जाएंगे। और तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट 26 अप्रैल को सुबह 10:50 बजे पर मिथुन लग्न में ग्रीष्म काल के लिए खोल दिए जाएंगे।

भगवान तुंगनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल मक्कूमठ में बैसाखी पर्व पर तिथि घोषित की गई। जिसके अनुसार 24 अप्रैल की सुबह भगवान तुंगनाथ की डोली मर्कटेश्वर मंदिर मक्कूमठ परिसर से भूतनाथ मंदिर को प्रस्थान करेगी। इस दिन भूतनाथ मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के साथ ही रात्रि विश्राम होगा।  25 अप्रैल को तुंगनाथ की डोली भूतनाथ मंदिर से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम के लिए चोपता पहुंचेगी। 26 अप्रैल को सुबह तुंगनाथ की डोली चोपता से तुंगनाथ के लिए प्रस्थान करेगी और सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर तुंगनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।

22 मई को खुलेंगे भगवान मद्महेश्वर के कपाट

भगवान मद्महेश्वर के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में बैसाखी पर्व पर पंचांग गणना के तहत तिथि घोषित की गई। जिसके अनुसार 18 मई की सुबह मद्महेश्वर की डोली ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ परिसर में लाई जाएगी और 19 मई को ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना की जाएगी। 20 मई को मद्महेश्वर की डोली भैरवनाथ, देवगणों के साथ प्रस्थान कर प्रथम पड़ाव राकेश्वरी मंदिर रांसी के लिए रात्रि विश्राम को पहुंचेगी। वहीं, 21 मई को राकेश्वरी मंदिर से प्रस्थान करेगी और रात्रि विश्राम गौंडार में करेगी। 22 मई को सुबह गौंडार गांव से निकलकर मद्महेश्वर धाम पहुंचेगी। जहां पर सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर मद्महेश्वर मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!