उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

सोनप्रयाग- त्रियुगीनारायण मोटर मार्ग पर टैम्पो ट्रेवलर दुर्घटनाग्रस्त, बाल – बाल बचे यात्री

सोनप्रयाग- त्रियुगीनारायण मोटर मार्ग पर टैम्पो ट्रेवलर दुर्घटनाग्रस्त, बाल – बाल बचे यात्री

फाटा। सोनप्रयाग- त्रियुगीनारायण मोटर मार्ग पर किमाणा तोक के समीप टैम्पो ट्रेवलर वाहन सड़क से फिसलकर नीचे जा गिरा, हादसे में सभी यात्री सुरक्षित है।

बता दें कि रविवार को प्रातः 8:30 बजे के करीब टेंपो ट्रैवलर HR38AF3478 सोनप्रयाग से त्रियुगीनारायण की तरफ जा रहा था जिसमें 13 यात्री सवार थे। उक्त वाहन स्थान किमाणा तोक के पास अचानक फिसल कर लगभग 20 से 25 मीटर नीचे गिर गया। वाहन में सवार यात्रियों को स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सकुशल बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए त्रियुगीनारायण पहुंचाया गया। जिसमें तीन से चार यात्रियों के चेहरे व पैर पर चोट लगी है। अन्य सभी यात्री सुरक्षित हैं। वहीं यात्रियों ने स्थानीय ग्रामीणों एवं पुलिस द्वारा की गई सहायता का आभार व्यक्त किया।
व्यपार संघ अध्यक्ष महेंद्र सेमवाल ने बताया कि प्रातः 13 यात्रियों का दल गुड़गांव से त्रियुगीनारायण मन्दिर में शादी के प्रयोजन हेतु आ रहे थे। वहीं उनका वाहन टैम्पो ट्रैवलर सड़क से फिसलकर नीचे जा गिरा, हादसे में सभी सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि कई बार विभागीय उच्च अधिकारियों को सड़क मार्ग की खस्ताहालत के बारे में बताया गया है लेकिन विभाग हमेशा सड़क पर लीपापोती कर अपना कार्य कर रहा है। ग्रामीणों ने सोनप्रयाग त्रियुगीनारायण मोटर मार्ग को दुरुस्त करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!