उत्तराखंडराजनीतिरुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग में युवा मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन,

एआई इंपैक्ट समिट प्रकरण को लेकर भाजपा युवा मोर्चा का आक्रोश

“देश से माफी मांगें राहुल गांधी” के लगे नारे,,

रुद्रप्रयाग। एआई इंपैक्ट समिट में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने के आरोपों को लेकर जनपद में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इस प्रकरण को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने तीखा विरोध दर्ज करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनका पुतला दहन किया।

प्रदर्शन का नेतृत्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आशीष कंडारी ने किया। कार्यकर्ताओं ने बाजार क्षेत्र में एकत्रित होकर “देश से माफी मांगो” और “भारत विरोधी बयानबाजी बंद करो” जैसे नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की छवि धूमिल करने की साजिश रची जा रही है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस अवसर पर रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि देश की प्रतिष्ठा सर्वोपरि है और किसी भी राजनीतिक मतभेद से ऊपर राष्ट्रहित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी मंच से भारत के खिलाफ नकारात्मक संदेश जाता है तो उसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट ने कहा कि युवा मोर्चा राष्ट्र के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल देश की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं गढ़वाल सह संयोजक विकास डिमरी, पूर्व जिला महामंत्री अजय सेमवाल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष निवास चमोला, तेजपाल गुसाईं, जिला महामंत्री ऋतिक नौटियाल, धर्मेंद्र कांडवाल, जिला सोशल मीडिया सह संयोजक अनिल रावत और जिला मंत्री मुकुल मैठाणी सहित कई कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल रहे।
प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र पुलिस बल भी तैनात रहा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, लेकिन राजनीतिक बयानबाजी के चलते आगामी दिनों में इस मुद्दे पर और भी बयानबाजी तेज होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!