उत्तराखंडगांवपर्यावरणफटाफट ख़बरें

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत केदार घाटी में चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत केदार घाटी में चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान

रुद्रप्रयाग। “स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़े के तहत जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार के निर्देशन में जनपद में लगातार स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। नगर पंचायत, ग्राम पंचायत, शिक्षण संस्थानों समेत सरकारी एवं निजी संस्थानों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत केदारनाथ घाटी में यात्रा मार्ग से लेकर मंदिर परिसर तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। श्री केदारनाथ धाम में मंदाकिनी एवं सरस्वती नदी में स्वच्छता अभियान चलाया गया, तथा गंगा घाटों की सफ़ाई की गई। सुलभ इंटरनेशनल और नगर पंचायत केदारनाथ के सफाई कर्मियों ने पूरी घाटी में अभियान चलाते हुए दर्शनों के लिए पहुचें श्रद्धालुओं को भी धाम में कूड़ा न फैलाने के लिए जागरूक किया। नगर पालिका रुद्रप्रयाग में पालिका अध्यक्ष गीता झिंकवाण द्वारा कर्मचारियों एवं अधिकारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई वहीं नगर पंचायत अगस्त्यमुनि द्वारा क्रीड़ा मैदान परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। राजकीय इंटर कॉलेज फाटा और
श्री 108 स्वामी सच्चिदानंद अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं अन्य छात्र- छात्राओं ने स्वच्छता रैली निकालने के साथ ही स्थानीय लोगों को भी जागरूक किया। साथ ही विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में भी सफाई अभियान चलाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!