उत्तराखंडफटाफट ख़बरें

क्रिकेटर केदार जाधव ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन।

क्रिकेटर केदार जाधव ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन।

रूद्रप्रयाग। भारतीय क्रिकेट टीम के प्रसिद्ध खिलाड़ी केदार जाधव ने सपरिवार भगवान केदारनाथ के दर्शन किए । 19 सितंबर को प्रसिद्ध आलराउंडर क्रिकेट खिलाड़ी केदार जाधव ने पूर्वाह्न सपरिवार भगवान केदारनाथ के दर्शन किये। वह हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम पहुंचे। हैलीपेड से सीधे मंदिर दर्शन को पहुंचे। उन्होंने मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की।
श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से उनका स्वागत हुआ तथा भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया गया । इसके बाद उन्होंने यात्रियों के साथ फोटो भी खिंचवाए।  उत्तराखंड की यात्रा पर आये आईपीएल फेम क्रिकेटर केदार जाधव सोमवार को श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे थे।

दर्शन के पश्चात वह हेलीकॉप्टर से देहरादून को रवाना हो गये।
इस अवसर पर मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह, कार्याधिकारी आरसी तिवारी, वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!