उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंसुरक्षा

सोनप्रयाग पुलिस ने राजकीय इण्टर कॉलेज रामपुर न्यालसू में आयोजित किया जन-जागरुकता कार्यक्रम

कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस ने राजकीय इण्टर कॉलेज रामपुर न्यालसू में आयोजित किया जन-जागरुकता कार्यक्रम।

​रुद्रप्रयाग। पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं को अपराधों से बचाव, साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों और नशामुक्ति के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में आज कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस द्वारा राजकीय इण्टर कॉलेज रामपुर न्यालसू में एक विशेष जन-जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोनप्रयाग ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों और उनसे बचाव के तरीकों की जानकारी दी। सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, मजबूत पासवर्ड के चयन और किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी गई। ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने को कहा गया।
युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति के घातक परिणामों पर चर्चा करते हुए छात्रों को जीवन भर मादक पदार्थों से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई।
नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर रोक, बिना हेलमेट व बिना ड्राइविंग लाइसेंस दुपहिया वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी गई।
आपातकालीन स्थिति में उपयोगी 112 हेल्पलाइन नंबर, उत्तराखंड पुलिस ऐप तथा गौरा शक्ति ऐप के संचालन और उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया गया।
​विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस की इस पहल का स्वागत करते हुए आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!