उत्तराखंडक्राइमफटाफट ख़बरें

शराब का परिवहन कर रहे व्यक्ति को एसओजी रुद्रप्रयाग ने किया गिरफ्तार

शराब का परिवहन कर रहे व्यक्ति को एसओजी रुद्रप्रयाग ने किया गिरफ्तार
रुद्रप्रयाग। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद में नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में जनपद की एसओजी द्वारा अवैध शराब का परिवहन कर रहे एक व्यक्ति को शराब सहित गिरफ्तार किया गया।
बता दें कि , पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन्स रुद्रप्रयाग के पर्यवेक्षण में जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की एसओजी द्वारा अवैध शराब परिवहन किये जाने की सूचना पर मनोज नेगी पुत्र स्व0 श्री राजेन्द्र नेगी निवासी ग्राम सिल्ला बामण, थाना अगस्त्यमुनि को उसके वाहन में 22 बोतल व 96 पव्वे सोलमेट फाॅर ईच अदर मार्का शराब परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना अगस्त्यमुनि पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। शराब परिवहन में प्रयुक्त आल्टो वाहन UK 07 A 9655 को मोटर वाहन अधिनियम के सीज किया गया है। जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से नशे के कुचक्र को तोड़ने हेतु चेकिंग एवं छापेमारी की कार्यवाही निरन्तर प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!