उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयागहेल्थ

जनसंकल्प फाउंडेशन ने त्रियुगीनारायण में लगाया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, ग्रामवासियों को उपलब्ध की टेलीमेडिसिन सेवा

जनसंकल्प फाउंडेशन ने त्रियुगीनारायण में लगाया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, ग्रामवासियों को उपलब्ध की टेलीमेडिसिन सेवा

रुद्रप्रयाग/फाटा। जनसंकल्प फाउंडेशन एवं मेडोंगो हेल्थ प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से आज सोमवार को जनपद रुद्रप्रयाग के सीमांत गांव त्रियुगीनारायण में स्वास्थ्य परीक्षण कैंप लगाया गया, जिसमे ग्रामवासियों को टेली मैडिसन सेवा भी दी गई ,जिसमे गम्भीर बीमारियों से ग्रसित रोगियों को विशेषज्ञ चिकित्सक के द्वारा परामर्श दिया गया। शिविर में आये ग्रामीणों को निशुल्क दवाइयां भी दी गई।
बता दें कि जनसंकल्प फाउंडेशन के द्वारा फाटा में काफी समय पूर्व से स्मार्ट हेल्थ क्लिनिक की सेवाएं दी जा रही हैं, जिसमें फाउंडेशन के द्वारा ‘ स्मार्ट हेल्थ कीओस्क ‘ मशीन द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है।

जंनसकल्प फाउंडेशन के डिप्टी डारेक्टर नीरज कुमार ने बताया कि जनसंकल्प फाउंडेशन एवं मेडोंगो हेल्थ प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से विगत वर्ष मई माह से केदारघाटी के फाटा में जनवांकल्प स्मार्ट क्लिनिक की शुरूबात की गई थी, अब तक कई सारे गरीब असहाय सहित यात्रा पर आए श्रद्धालुओं द्वार इस सेवा का लाभ उठाया गया है।
केदारघाटी क्षेत्र में यात्राकाल के दौरान कई कम्पनियों द्वारा स्वास्थ्य सेवाए दी जाती है। परन्तु यात्रा समाप्त होते ही सभी वापिस चले जाते हैं, परन्तु हमारे फाउंडर श्री बाला जी कृष्णाम्मगारू एवं श्री पुरूषोत्तम कृष्णाम्मगारू जी की द्वारा यात्रा समाप्ति के बाद भी केदारघाटी में स्वास्थ्य सेवाएँ देना जारी रहेगा।

वहीं त्रियुगीनारायण में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 40 से अधिक ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां वितरित की गई।
ग्रामीणों के द्वारा जनसंकल्प फाउंडेशन के शिविर आयोजित करने पर आभार प्रकट किया गया। साथ ही ग्रामीणों ने फाउंडेशन से पुनः शिविर लगाने हेतु कहा गया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रियंका तिवारी, जंनसकल्प फाउंडेशन के डायरेक्टर नीरज कुमार, महेंद्र सेमवाल, भक्त दर्शन सेमवाल, सर्वेशानन्द भट्ट, योगेंद्र तिवारी एवं चिकित्सक सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!