अंतरराष्ट्रीयखास खबरेंविदेश

नेपाल : अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटनाग्रस्त, राहत एवं बचाव कार्य जारी

काठमांडू। नेपाल से दुखद हादसे की खबर सामने आ रही है, जहां नेपाल में यति एयरलाइंस का एक एटीआर 72 विमान पोखरा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरने वाला यह एयरलाइंस का एटीआर 72 विमान रविवार सुबह काश्कि जिले के पोखरा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया विमान में कुल 68 यात्री और चालक दल के 4 सदस्य सवार थे।  फिलहाल रेस्क्यू जारी है।
यति एयरलाइंस के विमान में 68 यात्री और चालक दल सदस्य सवार थे। विमान दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के बाद तेजी से बचाव कार्य जारी है। हवाई अड्डे पर यात्री विमान दुर्घटना के बाद नेपाल सरकार ने कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। नेपाल सेना के प्रवक्ता का कहना है कि पोखरा हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटना में अब तक 16 शव बरामद किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!